Punjab-Haryana Weather: पंजाब-हरियाणा में मौसम का नया अपडेट; तीन दिन तक बारिश की संभावना, अलर्ट जारी

Punjab-Haryana Weather Update: आज बारिश के चलते 16 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. पिछले 24 घंटों में दक्षिण-पश्चिम मानसून बिहार, पूर्वी उत्तर…

Punjab-Haryana Weather Update: आज बारिश के चलते 16 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. पिछले 24 घंटों में दक्षिण-पश्चिम मानसून बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और लद्दाख के कई हिस्सों तक पहुंच गया है. मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 दिन तक पंजाब में मानसून के प्रवेश के लिए अनुकूल स्थिति है.(Punjab-Haryana Weather Update)

पंजाब के कई जिलों में रात को रुक-रुक कर बारिश हुई. पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में औसतन 1.7 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है. तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री कम दर्ज किया गया. राज्य में सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

पंजाब में आज बारिश का येलो अलर्ट
पंजाब के 16 जिलों में आज बारिश के चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है. (Punjab weather update) पठानकोट, अमृतसर, गुरदासपुर, तरनतारन, कपूरथला, होशियारपुर, कपूरथला, जालंधर, नवांशहर, लुधियाना, रूपनगर, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला, संगरूर, मनसा और बरनाला में बारिश की चेतावनी जारी की गई है.

22 जून को चंडीगढ़ और उत्तरी हरियाणा में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. गरज के साथ बारिश और तेज हवाएं (30-40 किमी प्रति घंटे) चलने की संभावना है.

मौसम विभाग ने 22 जून से उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में और भारी बारिश की संभावना जताई है. अगले सात दिनों तक पूर्वोत्तर में भारी बारिश की संभावना है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया कि मानसून हिमाचल प्रदेश और लद्दाख के कुछ हिस्सों में पहुंच गया है.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *