Weather Update: पिछले दो दिनों में मानसून राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, झारखंड, बिहार और उत्तर प्रदेश में प्रवेश कर चुका है. गुजरात के अहमदाबाद, वापी और राजकोट में भारी बारिश के कारण सड़कें, घर और दुकानें जलमग्न हो गईं. सावरकुंडला और राजुला में स्थानीय नदियां उफान पर है.
उत्तर प्रदेश के लखनऊ-सीतापुर में पूरी रात रुक-रुक कर बारिश होती रही.अमेठी में इतनी बारिश हुई कि एसपी ऑफिस और गौरीगंज थाना पानी में डूब गया. फायर ब्रिगेड की टीम ने एसपी कार्यालय से पानी निकाला. इसके साथ ही बिजली गिरने से 24 घंटे में 10 लोगों की मौत हो गई.
मानसून के आने के बाद भी राजस्थान के कुछ इलाकों में गर्मी बनी हुई है. जैसलमेर में तापमान 44.6 डिग्री दर्ज किया गया. इस बीच, जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर समेत घाटी के कई इलाकों में गुरुवार सबसे गर्म दिन रहा. यहां का तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस था.
मौसम विभाग ने आज पूर्वी उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और मध्य महाराष्ट्र, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मानसून के अगले 2-3 दिनों में दिल्ली और हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में पहुंचने की उम्मीद है.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



