Air India flights cancelled: 15 जुलाई तक 3 अंतरराष्ट्रीय रूट्स पर नहीं होंगी फ्लाइट्स, 16 मार्गों पर कम हुई उड़ानें

Air India flights Cancelled: एयर इंडिया ने 21 जून से 15 जुलाई 2025 के बीच 3 अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर अपनी उड़ानें पूरी तरह से स्थगित…

Air India flights Cancelled: एयर इंडिया ने 21 जून से 15 जुलाई 2025 के बीच 3 अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर अपनी उड़ानें पूरी तरह से स्थगित करने का फैसला लिया है. इसके अलावा 16 अन्य रूट्स पर सेवाओं में कटौती की जा रही है. यह फैसला 12 जून को अहमदाबाद में हुई विमान दुर्घटना के बाद उड़ान संचालन में आ रही बाधाओं के कारण लिया गया है.

टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयरलाइन, जो 12 जून को अहमदाबाद में हुए घातक विमान हादसे के बाद से व्यवधानों का सामना कर रही है, ने कहा कि 18 अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर उड़ानों में कमी का उद्देश्य समय सारणी में स्थिरता बहाल करना और यात्रियों को अंतिम समय में होने वाली असुविधा को कम करना है.

विस्तृत घोषणा उस समय की गई जब एक दिन पहले एयरलाइन ने कहा था कि वह बड़े यात्री विमानों द्वारा संचालित उड़ानों में अस्थायी रूप से 15 प्रतिशत की कमी करेगी.

बता दे तीन अंतरराष्ट्रीय रूट्स जहां उड़ानों को पूरी तरह से सस्पेंड किया गया है, उनमें दिल्ली-नैरोबी, अमृतसर-लंदन (गैटविक) और गोवा (मोपा)-लंदन (गैटविक) शामिल हैं. वहीं, उत्तरी अमेरिका, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया और अन्य मार्गों पर 16 अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की संख्या कम कर दी गई है. इसके अलावा, उत्तरी अमेरिका, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया और सुदूर पूर्व के शहरों को जोड़ने वाले 18 अंतर्राष्ट्रीय मार्गों पर उड़ानों की संख्या कम की जाएगी.

बयान में कहा गया है, “यह कमी स्वैच्छिक रूप से उड़ान-पूर्व सुरक्षा जांच बढ़ाने के निर्णय के कारण है, साथ ही पश्चिम एशिया में हवाई क्षेत्र बंद होने के कारण अतिरिक्त उड़ान अवधि को समायोजित करने के कारण भी है.”

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *