Uttrakhand Weather Update: उत्तराखंड में रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है. प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने से तापमान में गिरावट आ गई है.मौसम विभाग ने आज प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश का पूर्वानुमान जताया है. साथ ही येलो अलर्ट जारी कर लोगों को सचेत रहने की अपील की है.
मानसून कल उत्तराखंड पहुंच रहा है. इससे पहले मानसून की बारिश ने पूरे राज्य में मौसम खुशनुमा बना दिया है. देहरादून समेत मैदानी इलाकों में लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है. मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश और राजस्थान में मानसून के पहुंचने के बाद 20 जून को उत्तराखंड में मानसून पहुंचेगा.
उधर, मौसम विभाग ने आज प्रदेश के पहाड़ी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है, जबकि अन्य जिलों में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. कुछ स्थानों पर गरज और बिजली के साथ भारी बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं.
मौसम विज्ञान केंद्र ने कुमाऊं के नैनीताल और बागेश्वर में भारी बारिश की संभावना जताई है. जबकि उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ जिलों में बारिश की संभावना है. अन्य जिलों में बादल छाए रहने तथा हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



