Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश को केंद्र से बड़ी राहत; आपदा से नुकसान की भरपाई के लिए 2006 करोड़ रुपये की राशि जारी

Himachal Pradesh: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्र मंत्री अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा (BJP National President and Union Minister JP Nadda) ने बुधवार को 2023…

Himachal Pradesh: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्र मंत्री अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा (BJP National President and Union Minister JP Nadda) ने बुधवार को 2023 में बाढ़ और भूस्खलन से हुए नुकसान को दूर करने के लिए हिमाचल प्रदेश को 2,000 करोड़ रुपये की सहायता के लिए केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता वाली एक उच्च स्तरीय समिति ने विनाशकारी बाढ़, भूस्खलन और बादल फटने के बाद पुनर्प्राप्ति और पुनर्निर्माण प्रयासों के लिए केंद्रीय सहायता में 2,006.40 करोड़ रुपये को मंजूरी दी.

इसके लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) एवं गृह मंत्री अमित शाह(Amit Shah)  का हार्दिक आभार किया है.देवभूमि में संकट से निपटने और आपदा पीड़ितों को राहत प्रदान करने में मोदी सरकार द्वारा आर्थिक सहायता आपदा पीड़ित नागरिकों को महत्वपूर्ण संबल है.

जुलाई और अगस्त 2023 में भारी बारिश के कारण राज्य में बाढ़ और भूस्खलन हुआ था और मानसून के मौसम में लगभग 550 लोग मारे गए थे. हिमाचल प्रदेश सरकार केंद्र सरकार से वर्ष 2023-24 के लिए आपदा-पश्चात आवश्यकता मूल्यांकन (पीडीएनए) के तहत 9,042 करोड़ रुपये जारी करने में तेजी लाने का अनुरोध कर रही थी.

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के साथ-साथ नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, सतपाल सती, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल एवं शांता कुमार ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृह मंत्री अमित शाह का धन्यवाद किया है.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *