Punjab-Haryana Weather Update: पंजाब में भी आज बारिश की संभावना है. हिमाचल प्रदेश से सटे जिलों में बारिश के साथ-साथ 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं. पिछले दो दिनों में विकसित हुए हालातों के बाद पंजाब में लोगों को गर्मी से राहत मिली है. (Punjab-Haryana Weather Update)
पंजाब में सबसे अधिक तापमान फरीदकोट में 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश भी दर्ज की गई. (Punjab Weather Update) जिसमें लुधियाना में 4.4 मिमी, पटियाला में 3.0 मिमी और मोहाली में 0.5 मिमी बारिश हुई. मौसम विभाग के अनुसार आज भी पंजाब के अधिकतर जिलों में आसमान में बादल छाए रहेंगे और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी.
मौसम विभाग ने आज पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है. अगले दो दिनों में तापमान में 3-4 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है, लेकिन उसके बाद इसमें फिर 2-3 डिग्री की गिरावट आ सकती है.
हरियाणा (Haryana weather update) में मौसम बदल रहा है. आसमान में बादलों की आवाजाही देखी जा रही है. कुछ देर बाद आंधी तूफान के साथ तेज बारिश की संभावना बनी है. मौसम विभाग के अनुसार करनाल, पानी, सहारनपुर, देवबंद, शामली में अगले 2 घंटे में तेज बारिश हो सकती है और 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलने की संभावना है.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



