Himachal Bus Accident: भीषण सड़क हादसा! 200 फीट गहरी खाई में गिरी बस; 1 यात्री की मौत,कई घायल

Himachal Bus Accident: हिमाचल के मंडी जिले के सरकाघाट उपमंडल में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 से…

Himachal Bus Accident: हिमाचल के मंडी जिले के सरकाघाट उपमंडल में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 से 20 लोग घायल हो गए. यह हादसा मंगलवार सुबह सरकाघाट के पटड़ीघाट क्षेत्र में कलखर के समीप उस समय हुआ, जब ठाकुर कोच की एक निजी बस अनियंत्रित होकर 200 फीट गहरी खाई में जा गिरी.

बताया जा रहा है कि बस बलद्वाड़ा से मंडी की ओर जा रही थी.हादसे के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए.उन्होंने कई घायलों को बस से बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया. घायल यात्रियों में कुछ की हालत गंभीर है, जिन्हें मेडिकल कॉलेज नेरचौक भेजा गया है. स्थानीय लोग और प्रशासन घायलों की हरसंभव मदद कर रहे है.

पुलिस ने मंडी बस हादसा के कारणों की जांच शुरू कर दी है. जानकारी में ड्राइवर की लापरवाही या सड़क की खराब स्थिति को हादसे का कारण माना जा रहा है. मंडी के पुलिस अधीक्षक ने कहा कि हादसे की विस्तृत जांच की जा रही है. प्रशासन ने घायलों के इलाज के लिए सभी जरूरी कदम उठाने का आश्वासन दिया है.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *