Delhi Weather Update: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है. इसके चलते तापमान में भी गिरावट देखी गई. भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, दिल्ली में सोमवार सुबह 8 का तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. (Delhi Weather Update)
वहीं अधिकतम तापमान 36-37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 से 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है.
IMD ने बुधवार तक के लिए दिल्ली के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है, जिसमें गरज, बिजली और 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी. रविवार तड़के राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में बारिश हुई, जिससे पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में पड़ रही भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली.
मौसम विभाग (weather Update) की रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार यानी 14 जून को दिल्ली में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो मौसम के औसत से 1.3 डिग्री ज्यादा था. न्यूनतम तापमान की बात करें तो 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. जो मौसम के औसत से 1.6 डिग्री ज्यादा था.
मौसम विभाग (IMD Rain Alert) के मुताबिक, आमतौर पर दिल्ली में मानसून 25 जून के आसपास आता है. लेकिन, इस साल मानसून केरल में 24 में को ही पहुंच चुका है और यह सामान्य से एक हफ्ते पहले आया है। ऐसे में दिल्ली में भी मानसून (delhi monsoon Update) समय से पहले ही दस्तक देने वाला है.
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, सोमवार सुबह 9 बजे दिल्ली की वायु गुणवत्ता “मध्यम” श्रेणी में दर्ज की गई, जिसमें वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 114 था।
सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच को ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच को ‘खराब’, 301 से 400 के बीच को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच को ‘गंभीर’ माना जाता है.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



