मेष(Aries Horoscope)- पैतृक पक्ष से जुड़े विषय सकारात्मक बने रहेंगे. प्रबंधकीय़ मामले बेहतर होंगे. कला कौशल और अनुभव का लाभ मिलेगा. सभी सहयोग बनाए रहेंगे. करियर कारोबार में प्रभाव रहेगा. अधिकारियों से सामंजस्य बढ़ाएंगे. विभिन्न कार्यों में गति आएगी. निसंकोच आगे बढ़ते रहेंगे.
वृष(Taurus Horoscope)- किस्मत की मदद से इच्छित विषयों में गति आएगी. लाभ और सहकार को बढ़ावा मिलेगा. कार्यव्यवस्था पर नियंत्रण बढ़ेगा. व्यावसायिक पक्ष बढ़त पर बना रहेगा. चहुंओर सुखद परिणाम पाएंगे. मित्रों का साथ पाएंगे. शिक्षा पर जोर देंगे. अध्यात्म में रुचि लेंगे. परिजनों का सहयोग मिलेगा.
मिथुन(Gemini Horoscope)- विभिन्न मामलों में साधारण स्थिति रहेगी. जल्दबाजी में कार्य करने से बचें. चर्चा में सावधानी बनाए रखें. क्षमता से अधिक भार न उठाएं. स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें. नवीन प्रयासों में सहजता दिखाएंगे. आकस्मिकता बनी रह सकती है. परिजनों की सीख सलाह से आगे बढ़ेंगे.
कर्क(Cancer Horoscope)- घर में सुख और आनंद का वातावरण बना रहेगा. संबंधों में अनुकूलता बनी रहेगी. रिश्तों को मजबूत बनाएंगे. साझीदारी बढ़ाने की कोशिश रहेगी. करियर कारोबार में स्थिरता में वृद्धि होगी. प्रबंधन के कार्य सधेंगे. निजी मामले पक्ष में रहेंगे. आवश्यक कार्यों में पहल बनाए रखें.
सिंह(Leo Horoscope)- समय प्रबंधन में रुचि बढ़ाए रहें. जवाबदेही लेने में पीछे नहीं हटें. अधिकारियों के निर्देशों का पालन करें. करियर कारोबार दबाव बना रह सकता है. सेवाक्षेत्र में फोकस बढ़ाएं. लोभ प्रलोभन में न आएं. समकक्षों का भरोसा जीतें. उपलब्धियां पूर्ववत् रहेंगी. जिम्मेदारी से कार्य करेंगे.
कन्या(Virgo Horoscope)- करियर कारोबार में सकारात्मकता का प्रतिशत ऊंचा रहेगा. महत्वपूर्ण मामलों में गति आएगी. आर्थिक विषयों में आगे रहेंगे. कला कौशल संवार पर रहेगा. प्रेम संबंधों में सफल होंगे. मन के मामले बनेंगे. व्यक्तिगत प्रदर्शन बेहतर बना रहेगा. साहस से आगे बढ़ेंगे.
तुला(Libra Horoscope)- औरों की बातों में आकर अपनों से असहजता न बढ़ाएं. पारिवारिक मामलों में रुचि रखेंगे. हस्तक्षेप से बचें. आवश्यक जानकारी साझा करने का प्रयास होगा. परिजनों से सुलह सामंजस्य बनाए रखें. संसाधनों में रुचि बढ़ाएंगे. भवन वाहन आदि के मामलों में सक्रियता दिखाएंगे.
वृश्चिक(Scorpio Horoscope)- अपनों के साथ बेहतर संपर्क सवांद बनाए रखेंगे. वाणिज्यिक प्रबंधन को बल मिलेगा. तेजी से काम निकालेंगे. विविध प्रयासों में गति आएगी. साथ सहयोग से आगे बढ़ेंगे. संपर्क क्षेत्र बड़ा बनाएंगे. साहस पराक्रम बना रहेगा. जानकारी जुटाने में सफल होंगे. कामकाजी विषयों में रुचि बढ़ाएंगे.
धनु(Sagittarius Horoscope)- पारिवारिक मामलों में व्यर्थ वार्तालाप से बचेंगे. आवेश में नहीं आएंगे. सुनी बातों पर भरोसा नहीं करें. पद प्रतिष्ठा को बल मिलेगा. कार्य विस्तार पर जोर रखेंगे. आपसी संबंधों में प्रभाव बनाए रखेंगे. संस्कारों को बल मिलेगा. वचन निभाएंगे. निजी जीवन में शुभता रहेगी.
मकर (Capricorn Horoscope)- सबको प्रभाव में लेने में सफल रहेंगे. अपनों की प्रसन्नता बढ़़ाएंगे. विभिन्न कार्यों में रचनात्मकता दिखाएंगे. खानपान में भव्यता बढ़ेगी. कार्यशैली आकर्षक रहेगी. खुशियां साझा करेंगे. संपर्क का लाभ उठाएंगे. साख सम्मान में वृद्धि होगी. आवश्यक कार्यों में गति आएगी. कला कौशल संवारेंगे
कुंभ (Aquarius Horoscope)- विविध कार्यों में धैर्य से काम लें. सामंजस्य का प्रयास रखें. निवेश संबंधी गतिविधियों में रुचि दिखाएंगे. रिश्तेदारों का समर्थन प्राप्त होगा. अपनों के लिए प्रयासरत रहेंगे. खर्च निवेश में सजगता रखेंगे. यात्रा हो सकती है. दान धर्म में रुचि बढ़ेगी. जल्दबाजी न दिखाएं. सहज संकोच का भाव रहेगा.
मीन(Pisces Horoscope)- आर्थिक लाभ ऊंचा बना रहेगा. सफलता का प्रतिशत संवरेगा. लक्ष्य पर फोकस बनाए रखेंगे. उपलब्धियों को बढ़ावा मिलेगा. आय के स्त्रोत सृजित होंगे. व्यवसायिक गतिविधियों में बेहतर रहेंगे. नेतृत्व क्षमता संवरेगी. चहुंओर आनंद का वातावरण रहेगा. नियम पालन रखें. प्रतिस्पर्धा में रुचि बढ़ाएंगे.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



