Punjab Haryana weather update: पंजाब में लू का कहर जारी है और जेठ माह के आखिरी दिनों में पंजाब तंदूर की तरह तपने लगा है. पंजाब में आज भी लू के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. दिन और रात दोनों समय तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है. पिछले 24 घंटों में पंजाब में अधिकतम तापमान में औसतन 1.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई, जो सामान्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस अधिक है.(Punjab Haryana weather update)
मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में सबसे अधिक तापमान लुधियाना के समराला में 46.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.(Punjab Haryana weather update) इसके अलावा चंडीगढ़ शहर में 43.8 डिग्री सेल्सियस, बठिंडा में 44.6 डिग्री सेल्सियस, अमृतसर में 44.2 डिग्री सेल्सियस और लुधियाना में 43.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक सतर्क रहने के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. गर्मी और गर्म रातों का असर खास तौर पर अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फाजिल्का, मुक्तसर, फरीदकोट, मोगा, बठिंडा, मानसा और बरनाला में महसूस किया जा रहा है.
मौसम विभाग के अनुसार, 14 जून से पंजाब में आंधी और तेज हवाएं (40-50 किलोमीटर प्रति घंटे) चलने की संभावना है. इससे गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है.13 जून तक जहां ज्यादातर जिलों में लू चलने की चेतावनी है, वहीं 14 जून के बाद मौसम में बदलाव के संकेत हैं.
वहीं, हरियाणा (Haryana Weather Update) में गर्मी से फिलहाल राहत की उम्मीद नहीं है। दो दिन और भीषण गर्मी पड़ने के आसार हैं. दिन व रात का तापमान दो से तीन डिग्री और बढ़ सकता है. तापमान में बढ़ोतरी को देखते हुए मौसम विभाग ने मंगलवार-बुधवार को ऑरेंज अलर्ट और उसके अगले दो दिन येलो अलर्ट जारी किया है.



