Jammu-Kashmir: भारतीय सेना की 44 राष्ट्रीय राइफल्स (RR 44), जम्मू -कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ की 178 बटालियन ने एक ज्वाइंट ऑपरेशन में शोपियां के बसकुचन इमामसाहिब क्षेत्र से दो लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के दो हाइब्रिड आतंकियों को गिरफ्तार किया है. सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन के दौरान आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए हैं.
आतंकवादियों की पहचान इरफान बशीर और उजैर सलाम के रूप में हुई है। दोनों को उस समय गिरफ्तार किया गया जब शोपियां पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी), सेना की 44 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर 44) और सीआरपीएफ की 178 बटालियन ने बसकुचन क्षेत्र में घेराबंदी और तलाशी अभियान (सीएएसओ) के दौरान इलाके को घेर लिया.
आतंकवादियों के पास से दो एके-56 राइफलें, चार मैगजीन, 7.62×39 मिमी के 102 कारतूस, दो हथगोले, 5,400 रुपये नकद, एक मोबाइल फोन, एक स्मार्टवॉच और एक आधार कार्ड बरामद किया गया.
ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया और पास के एक बाग में आतंकियों की मौजूदगी देखी गई. इसके बाद सुरक्षाबलों ने तुरंत कार्रवाई की तो दो हाइब्रिड आतंकी इरफान बशीर और उजैर सलाम ने सरेंडर कर दिया.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



