Covid 19 Cases in India: भारत में एक बार फिर कोरोना की दहशत महसूस की जा रही है. देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 1000 को पार कर गया है और एक्टिव केस 1010 हो गए हैं. केरल में सबसे अधिक 400 से ज्यादा मरीज सामने आए हैं, जबकि महाराष्ट्र में सबसे अधिक मौतें दर्ज की गई हैं. केरल में एक्टिव केस 430 हो गए हैं.
राजधानी में फिलहाल 104 कोरोना के एक्टिव केस मौजूद हैं. दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह ने कहा, ‘कोई पैनिक सिचुएशन नहीं है, जो मरीज एडमिट हुए थे, वे स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं.’ वहीं नोएडा में भी कोरोना संक्रमण धीरे-धीरे बढ़ता दिख रहा है. यहां सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 19 हो गई है. स्वास्थ्य विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए है.
बुधवार को ठाणे में 67 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई. यह कार्य 25 मई को किया गया. प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, उन्हें उच्च रक्तचाप और मधुमेह की बीमारी थी. उन्होंने कोविड वैक्सीन भी नहीं ली थी. इस बीच, उत्तर प्रदेश के एक 40 वर्षीय व्यक्ति की बुधवार को चंडीगढ़ में इलाज के दौरान मौत हो गई. वह पंजाब के लुधियाना में काम करते थे और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद मरीज को चंडीगढ़ रेफर किया गया था. वहां उनका कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया. मृतकों की संख्या 14 तक पहुंच गई है.
देश के अलग-अलग हिस्सों से आ रही रिपोर्ट भले ही कोरोना की वापसी का संकेत दे रही हों, लेकिन स्वास्थ्य विभागों का कहना है कि अभी घबराने की जरूरत नहीं है. सभी राज्य सरकारें अलर्ट मोड पर हैं और लोगों से अपील की जा रही है कि किसी भी तरह के लक्षण दिखने पर तुरंत टेस्ट कराएं और एहतियात बरतें.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



