Rajasthan Road Accident: राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. यहां सादुलशहर-हनुमानगढ़ राजमार्ग पर एक तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई. बस में सवार चार दोस्तों की मौत हो गई, जबकि दो को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
हादसा रात 10 बजे सादुलशहर (श्री गंगानगर) से 20 किमी दूर सादुलशहर-हनुमानगढ़ स्टेट हाईवे पर खेरूवाला गांव के पास हुआ.सादुलशहर थाने के एएसआई मनीराम ने बताया कि हादसा बेहद भयानक था. कार तेज गति से एक पेड़ से टकरा गई. इस दुर्घटना में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. अन्य तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया. वहां इलाज के दौरान एक अन्य युवक की मौत हो गई.
मिली जानकारी के मुताबिक, 6 दोस्त पार्टी मनाने के लिए घर से निकले थे. पहले तो इन युवकों ने कार में शराब पी. उन्होंने एक रील बनाई और फिर गाते-बजाते हुए कार चलाने लगे. इसके कुछ समय बाद ही उनका एक्सीडेंट हो गया.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



