मेष(Aries Horoscope)- विविध विषयों में सफलता प्रतिशत ऊंचा रहेगा. वाणी व्यवहार को बल मिलेगा. नवाचार बढ़ाएंगे. सुखद सूचना प्राप्त हो सकती है. साहस पराक्रम से आगे बढ़ेंगे.करीबियों का साथ सहयोग पाएंगे. लोकप्रियता में उछाल आएगा. कलात्मकता बढ़त पर रहेगी.
वृष(Taurus Horoscope)- विविध योजनाओं में नियंत्रण बनाए रखें. न्यायिक मामलों में गति आएगी. रिश्तेदारों का साथ सहयोग रहेगा. करीबियों का भरोसा जीतें. बड़ी सोच से काम लें. रुटीन रखें. निवेश और खर्च पर अंकुश कठिन होगा. वैदेशिक विषयों में अनुकूलता का स्तर बढ़ेगा.
मिथुन(Gemini Horoscope)- वाणिज्यिक अवसरों को भुनाएंगे. आर्थिक लक्ष्यों को साधने में सफल होंगे. करियर व्यापार में सक्रियता रखेंगे. महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे. तैयारी से आगे बढ़ेंगे. बहुमुखी प्रतिभा प्रदर्शन बना रहेगा.लोकप्रियता बढ़त पर बनी रहेगी. शुरूआत बेहतर बनाए सकते हैं.
कर्क(Cancer Horoscope)- समकक्ष सहयोगी होंगे. कामकाज संवार पर रहेगा. प्रबंधन के कार्यों को गति देंगे. कार्यक्षेत्र में अनुकूलता का संचार बना रहेगा. प्रबंधन प्रशासन के कार्य सहजता से बनेंगे. अधिकारीवर्ग प्रसन्न रहेगा. वरिष्ठों और समकक्षों का साथ पाएंगे. पारिवारिक पक्ष संवार पाएगा. पैतृक मामलों में शुभता बढ़ेगी.
सिंह(Leo Horoscope)- भाग्य की प्रबलता का लाभ मिलेगा. करीबी साथ निभाएंगे. संपर्क संवाद बढ़़ाएंगे. विविध मामले साधेंगे. विनम्र व्यवहार बनाए रखेंगे. धर्म आस्था को बल मिलेगा. आत्मविश्वास और उत्साह बनाए रखेंगे. यात्रा की संभावना बढ़ेगी. आर्थिक वाणिज्यिक लाभ संवरेगा. अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी.
कन्या(Virgo Horoscope)- समय मिश्रित प्रभाव का बना हुआ है. उतावली न दिखाएं. सावधानी सजगता से आगे बढ़ते रहें. ठगों और विपक्षियों से सावधानी बनाए रखें. अप्रत्याशित घटनाक्रम संभव है. अतिउत्साह और भावुकता में न आएं. चर्चा में विनम्र रहें. व्यवस्था पर भरोसा बढ़ाएं.
तुला(Libra Horoscope)- टीम वर्क में अच्छा प्रदर्शन करेंगे. कारोबार में शुभता बढे़गी. साझा व्यवस्था पर जोर बनाए रखेंगे. मित्र संबंध घनिष्ठ होंगे. प्रियजनों का साथ बना रहेगा. शुभ सूचनाओं से उत्साहित रहेंगे. गरिमा गोपनीयता रखेंगे. नेतृत्व का भाव रहेगा. प्रस्ताव पक्ष में बनेंगे. पद प्रभाव बढ़ाएंगे. जीत का भाव बढ़ेगा.
वृश्चिक(Scorpio Horoscope)-कामकाजी अवसर भुनाने की सोच रहेगी. समय प्रबंधन पर ध्यान देंगे. पेशेवर परिस्थितियां पूर्ववत् बनी रहेंगी. स्वास्थ्य के प्रति सजगता बढ़ाएंगे. सहकर्मियों का सहयोग रहेगा.लेनदेन में सतर्क रहें. ठगे जाने की आशंका है. सफेदपोश लोगों से सावधान रहें. करियर कारोबार प्रभावी रहेंगे.
धनु(Sagittarius Horoscope)-मित्रों का साथ आशंकाओं से मुक्त रखेगा. पेशेवर निसंकोच आगे बढ़ेंगे. उत्साह और विश्वास से भरे रहेंगे. अवसर पर अपनी बात रखेंगे. शिक्षा संस्कार बेहतर बनाए रखेंगे. महत्वपूर्ण लक्ष्यों पर फोकस रहेगा. मित्रों एवं सहकर्मियों का विश्वास जीतेंगे. वचन निभाएंगे.
मकर (Capricorn Horoscope)- घरेलु मामलों में सजग सहज बने रहें. आर्थिक मामलों में निरंतरता रखें. प्रभावशाली बने रहेंगे. प्रबंधन में सहजता बनाए रहेंगे. घर में सुख बढ़ा रहेगा. प्रेम स्नेह और बड़प्पन से सबका मन जीतेंगे.सहजता से आगे बढ़ते रहें. आय बढ़त पर रहेगी. बहस से बचेंगे. घर में समय दें. स्वार्थ संकीर्णता त्यागें.
कुंभ (Aquarius Horoscope)- उम्मीद से अच्छा प्रदर्शन रहेगा. पेशेवर तेजी बनाए रखेंगे. पेशेवर संपर्क संवाद का क्षेत्र बड़ा होगा. विभिन्न लोगों से मेलजोल में रुचि रखेंगे. सामाजिक कार्यों पर ध्यान देंगे. गणितीय विषयों में रुचि रहेगी. समझ साहस और पराक्रम से काम लें. विवेक विनम्रता से आगे बढ़ेंगे. धैर्य धर्म अपनाएंगे.
मीन(Pisces Horoscope)- शुभता और उन्नति की राह बढ़त पर रहेगी. घर परिवार में साज संवार बढ़त पर रहेंगे. अनुकूलन का स्तर बढ़त पर रहेगा. पारिवारिक मामलों में सुख सौख्य रहेगा. आकर्षक प्रस्ताव प्राप्त होंगे. विभिन्न आयोजनों से जुड़ेंगे. आस्था अध्यात्म के अवसर बढ़ेंगे. धनधान्य बढ़त पर रहेंगे.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



