Kerala Monsoon Update: मानसून ने शनिवार को केरल में दस्तक दे दी है. मौसम विभाग के मुताबिक, 16 साल में यह पहली बार है जब मानसून इतनी जल्दी आया है.यह अपने तय समय 1 जून से 8 दिन पहले आ गया.
मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून चार दिनों से देश से करीब 40-50 किलोमीटर दूर अटका हुआ है. शुक्रवार शाम तक तेजी से आगे बढ़ें. आज ही इसके तमिलनाडु और कर्नाटक के कई इलाकों तक पहुंचने की संभावना है. साथ ही यह एक सप्ताह में देश के दक्षिणी और पूर्वोत्तर प्रांतों को कवर कर सकता है. यह 4 जून तक मध्य और पूर्वी भारत तक पहुंच जाएगा.
मौसम विभाग (आईएमडी) की भविष्यवाणी के मुताबिक दिल्ली के आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और शनिवार को भी आंधी के साथ बारिश की संभावना है.
आईएमडी ने एक बयान में कहा, ‘दिल्ली और उसके आसपास के क्षेत्रों में 25 और 26 मई को गरज-चमक के साथ आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है. 27 मई को बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है.
मौसम विभाग ने 24 मई के लिए दो तरह के रेड अलर्ट जारी किए हैं. पहला भारी बारिश का और दूसरा अत्यधिक गर्मी का. गुजरात, गोवा, महाराष्ट्र, कर्नाटक और केरल के तटीय क्षेत्रों में 200 मिमी तक बारिश हो सकती है. इन राज्यों में अगले सात दिनों तक भारी बारिश हो सकती है.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



