Adampur Airport News: हवाई यात्रियों को बड़ी राहत, आदमपुर से मुंबई के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान

Adampur to Mumbai flight News: पंजाब के हवाई यात्रियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. आदमपुर एयरपोर्ट से जून महीने से मुंबई के लिए…

Adampur to Mumbai flight News: पंजाब के हवाई यात्रियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. आदमपुर एयरपोर्ट से जून महीने से मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट शुरू होने जा रही है. इस नई कनैक्टिविटी की शुरुआत के सिलसिले में एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया और इंडिगो एयरलाइंस के अधिकारियों ने एयरपोर्ट पर पहुंचकर तैयारी का जायजा लिया और एक दूसरे का स्वागत किया.

जून से इंडिगो एयरलाइंस आदमपुर से मुंबई के लिए सीधी उड़ान सेवा शुरू करेगी, जिससे क्षेत्र के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है. भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण और इंडिगो एयरलाइंस के अधिकारियों ने हाल ही में इस नई सेवा की तैयारी और संचालन सुनिश्चित करने के लिए आदमपुर हवाई अड्डे का दौरा किया. इस दौरान अधिकारियों ने बुनियादी ढांचे, यात्री सुविधाओं और तकनीकी तैयारियों की समीक्षा की.

एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से मुख्य अधिकारी पुष्पेंद्र कुमार निराला (एपीडी), अमित कुमार (एजीएम सिविल), सूरज यादव (प्रबंधक वाणिज्यिक), सूर्य प्रताप (प्रभारी संचालन), और मोहन पंवार (सीएमओ) उपस्थित थे.

इस नई उड़ान सेवा के तहत इंडिगो की फ्लाइट प्रतिदिन दोपहर 2:30 बजे मुंबई से रवाना होगी और शाम 4:30 बजे आदमपुर पहुंचेगी. इस नियमित सेवा से न केवल आदमपुर और मुंबई के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों का समय बचेगा, बल्कि व्यापार और पर्यटन के लिए नए अवसर भी खुलेंगे.

यह उड़ान सुविधा स्थानीय लोगों, व्यापारियों और पर्यटकों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो सकती है. इससे दोनों शहरों के बीच आर्थिक गतिविधियां बढ़ेंगी और रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे. इस पहल को केंद्र सरकार की “उड़ान” योजना के तहत क्षेत्रीय संपर्क को मजबूत करने की दिशा में एक और मजबूत कदम माना जा रहा है. भविष्य में ऐसी और उड़ानों की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *