मेष(Aries Horoscope)- आवश्यक कार्यों को तेजी दिखाएंगे. चहुंओर सूझबूझ व सक्रियता बनाए रखेंगे. पेशेवर बड़ी उपलब्धियों को प्राप्त कर दिखाएंगे. महत्वपूर्ण अवसरों को भुनाएंगे. कार्य कुशलता बढ़ेगी.अध्ययन अध्यापन में अच्छा करेंगे. विस्तार योजनाएं गति लेंगी.
वृष(Taurus Horoscope)- प्रशासनिक कार्यों में सक्रियता और साहस बढे़ंगे. आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा. लक्ष्य के प्रति समर्पण बढ़ाएंगे. प्रबंध कार्य में इच्छित लक्ष्य पाएंगे. पेशेवर कामकाज में भरोसा बढ़ेगा. वरिष्ठ सहयोगी होंगे. निजी विषयों में तेजी दिखाएंगे.
मिथुन(Gemini Horoscope)- आकर्षण बनाए रखने में सफल होंगे. सुख सौख्य बढ़ा रहेगा. कारोबार में तेजी आएगी. भाग्य से उन्न्ति के अवसर बढ़त पर बने रहेंगे. चहुंओर श्रेष्ठ परिणाम बनेंगे. आर्थिक लाभ संवार पाएगा. बंधुत्व बढ़त पर रहेगा. सामाजिक विषयों में सक्रियता दिखाएंगे.
कर्क(Cancer Horoscope)- करीबियों व परिजनों से सहजता बनाए रखेंगो. परस्पर सहयोग बना रहेगा. जिम्मेदारों से सलाह बनाए रखेंगे. वाणी व्यवहार का संतुलन बढ़ाएंगे. सूझबूझ से आगे बढ़ेंगे. सामंजस्य बनाकर चलें. अप्रत्याशितता बनी रहेगी. स्वास्थ्य संकेतों को नजरअंदाज न करें. वार्ता में गंभीरता दिखाएंगे.
सिंह(Leo Horoscope)- सहकारी प्रयासों को बनाए रखेंगे. उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाएंगे. मनोरंजन में रुचि रहेगी. परिवार में अनुकूलन बना रहेगा. लेनदेन में प्रभावी रहेंगे. निसंकोच आगे बढ़ेंगे. प्रयासों में तेजी आएगी. सोच बड़ी रखें. कार्य विस्तार के अवसर भुनाएं.
कन्या(Virgo Horoscope)- कार्ययोजनाएं साधरण स्थिति में बनी रहेंगी. पेशेवर कार्यों में आय-व्यय ऊंचा बना रहेगा. आर्थिक मामलों में व्यस्त रहेंगे. कामकाजी पक्ष सामान्य रहेगा. पेशेवर मामलों में गति बनी रहेगी. सूझबूझ से आगे बढ़ेंगे. स्पष्टता बढ़ाएंगे. अनुबंधों का पालन करेंगे.
तुला(Libra Horoscope)- करियर के मामले गति लेंगे. महत्वपूर्ण गतिविधियों में रुचि रखेंगे. योजनाओं को तेजी से पूरा करेंगे. लक्ष्य पर फोकस बनाए रखेंगे. परीक्षा प्रतियोगिता में अच्छा करेंगे. कला प्रदर्शन उम्मीद से अच्छा रहेगा. मित्रों का सहयोग समर्थन पाएंगे. महत्वपूर्ण कार्या को आगे बढ़ाएंगे.
वृश्चिक(Scorpio Horoscope)- सबके प्रति आदर सम्मान और स्नेह का भाव बनाए रखें. घर की साज संवार पर जोर बढ़ाएं. उचित अवसर पर राय रखें. बड़ों का सहयोग मिलेगा. सहजता बनाए रखेंगे. पदोन्नति स्थानांतरण संभव हैं कमतर बातों पर बहस से बचें. भौतिक संसाधनों को बढ़ावा मिलेगा. निजता पर ध्यान देंगे.
धनु(Sagittarius Horoscope)- चर्चा संवाद में संकोच हटेगा. पेशेवरता का भाव रखेंगे. साहस पराक्रम से सफलता पाएंगे. संचार तंत्र प्रभावशाली बना रहेगा. महत्वपूर्ण सूचनाएं प्राप्त होंगी. भाई बंधुओं के साथ समय बिताएंगे. करीबियों का समर्थन मिलेगा. उच्च शिक्षा के प्रयास फलेंगे. दीर्घकालिक योजनाएं संवरेंगी.
मकर (Capricorn Horoscope)- सबके प्रति आदर सम्मान और स्नेह का भाव बनाए रखें. घर की साज संवार पर जोर बढ़ाए. लंबित कार्य गति पाएंगे. भावनात्मक विषयों में प्रभावशाली रहेंगे. परिजनों संग हर्ष आनंद से रहेंगे.परिजनों की सलाह से आगे बढ़ेंगे. सभी का सहयोग समर्थन पाएंगे.
कुंभ (Aquarius Horoscope)- सहजता व संवेदनशीलता से आसपास का वातावरण सुखद बनाए रखेंगे. कामकाज में प्रभावी रहेंगे. सृजनात्मक प्रयासों में तेजी बनी रहेगी. चहुंओर शुभता का संचार बढ़ेगा. कला कौशल को बल मिलेगा. खानपान संवारेंगे. अनुकूलता बनी रहेगी. उत्साहित रहेंगे. फोकस रखेंगे.
मीन(Pisces Horoscope)- मेहनत लगन से कार्यगति बेहतर बनाएंगे. दूर देश के मामलों में अपेक्षित सफलता संभव है. खर्च पर अंकुश कठिन होगा. अनुशासन पर जोर देंगे. आर्थिक मामले सहज सगज रहेंगे. विरोधी सक्रियता दिखा सकते हैं. घर में सामंजस्य रहेगा. सहकर्मियों के लिए सहयोग का भाव रहेगा. उधार से बचेंगे.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



