Corona JN.1 variant: क्या है JN.1 वेरिएंट? सिंगापुर-हॉन्‍ग कॉन्‍ग में तेजी से बढ़ रहे मामले; भारत में भी चेतावनी!

Corona JN.1 variant News: कोरोना वायरस ने एक बार फिर से दस्तक दे दी है. सिंगापुर और हांगकांग में कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी होने…

Corona JN.1 variant News: कोरोना वायरस ने एक बार फिर से दस्तक दे दी है. सिंगापुर और हांगकांग में कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी होने से भारत के लोग डरे हुए हैं. एशिया के सिंगापुर, हॉन्गकॉन्ग, चीन और थाईलैंड ​​​​​​में कोरोना वायरस के मामले फिर से बढ़ रहे हैं. इन देशों में नए मामलों की संख्या में इजाफा हो रहा है.

वहीं, मुंबई के केईएम अस्पताल में दो कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत के बाद शहर में सतर्कता बढ़ा दी गई है. ( Cases of CoronaJN.1 variant are increasing rapidly in Singapore-Hong Kong news in hindi)

कोरोना वायरस के दुनिया भर में फैलने के बाद भारत सरकार ने भी तत्काल एहतियात बरतते हुए आवश्यक कदम उठाए हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने तुरंत सभी विशेषज्ञों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की.

कोरोना पर सरकार की कड़ी नजर
बैठक में देश में वर्तमान कोविड-19 स्थिति की विस्तार से समीक्षा की गई. विशेषज्ञों ने कहा कि भारत में स्थिति फिलहाल पूरी तरह नियंत्रण में है. 19 मई तक देश में कोरोना के सिर्फ 257 सक्रिय मामले हैं, जो भारत जैसे बड़ी आबादी वाले देश के लिए बहुत कम संख्या है. इनमें से अधिकांश मामलों में लक्षण हल्के होते हैं और किसी को भी अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता नहीं होती.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि सरकार पूरी तरह सतर्क है और स्थिति पर बारीकी से नजर रख रही है. मंत्रालय ने सभी राज्यों और संबंधित एजेंसियों को सतर्क रहने और किसी भी संभावित स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया है.

क्या है JN.1 वेरिएंट?
JN.1 वेरिएंट ओमिक्रॉन के BA.2.86 वंश का एक नया रूप है, जिसे सबसे पहले अगस्त 2023 में पहचाना गया था. जॉन्स हॉपकिन्स मेडिसिन के अनुसार, इसमें लगभग 30 म्यूटेशन (आनुवंशिक बदलाव) हैं, जो इसे प्रतिरक्षा प्रणाली से बचने में मदद करते हैं. येल मेडिसिन के अनुसार, इसके स्पाइक प्रोटीन में मौजूद एक विशेष म्यूटेशन इसे अधिक संक्रामक बना सकता है और शरीर की प्रतिरक्षा से बच निकलने में सक्षम बनाता है.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *