Maharashtra Accident News: भीषण सड़क हादसा! नदी में कार गिरने से 5 लोगों की मौत, 2 घायल

Maharashtra Accident News: महाराष्ट्र के रत्नागिरी में एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है. यहां एक कार के सूखी नदी में गिर जाने से…

Maharashtra Accident News: महाराष्ट्र के रत्नागिरी में एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है. यहां एक कार के सूखी नदी में गिर जाने से पांच लोगों की मौत हो गई. इसके साथ ही हादसे में दो लोग घायल भी हुए हैं.

महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक कार के सूखी नदी में गिर जाने से उसमें सवार 5 लोगों की मौत हो गई. इसके अलावा दो लोग घायल भी हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है. पुलिस ने कहा है कि वे पूरे मामले की जांच कर रहे हैं. आइए जानें कि यह दुखद दुर्घटना कब और कैसे घटित हुई.

दरअसल, यह दुखद घटना आज सुबह रत्नागिरी जिले में घटी. वाहन पहले डिवाइडर से टकराया और फिर सूखी जगबुरी नदी में गिर गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त कार पालघर जिले के नालासोपारा से देवरुख शहर की ओर जा रही थी.

पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि रत्नागिरी में हुए इस हादसे में तीन महिलाओं और दो पुरुषों की मौत हो गई. इस बीच, दो अन्य लोग घायल हो गए. दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया गया.

पुलिस के अनुसार, नदी सूखी होने के कारण कार नदी में गिर गई और चट्टानों से टकरा गई. इससे कार में सवार कुछ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.

इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों की पहचान उजागर हो गई है. पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान मिताली विवेक मोरे (43), मेघा पराडकर (22), सौरभ पराडकर (22), निहार मोरे (19) और श्रेयस सावंत (23) के रूप में हुई है. दुर्घटना में घायल हुए लोगों का रत्नागिरी के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है. पुलिस ने बताया कि घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *