Chandigarh Schools Holidays: पंजाब एवं हरियाण की राजधानी चंडीगढ़ (Chandigarh Weather) में भयंकर गर्मी पड़ रही है. पारा रिकॉर्ड तोड़ रहा है. ऐसे में अब शिक्षा विभाग ने स्कूलों में छुट्टियों का ऐलान कर दिया है.
चंडीगढ़ के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों के लिए 23 मई से गर्मी की छुट्टियां शुरू होने जा रही हैं. यह छुट्टियां 39 दिनों तक चलेंगी और 30 जून तक रहेंगी, जिसके बाद 1 जुलाई को स्कूल दोबारा खुलेंगे.
शिक्षा विभाग की ओर से छुट्टियों की घोषणा के साथ शिक्षकों के बच्चों को होमवर्क देने की तैयारी चल रही है.शिक्षा विभाग छुट्टियों के दौरान छात्रों के लिए राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) कैंप भी आयोजित करेगा, जिसकी तारीखें जल्द ही स्कूलों को सूचित की जाएंगी.
छुट्टियों के दौरान स्कूलों में क्लेरिकल और ग्रुप डी स्टाफ के साथ-साथ प्रिंसिपल भी नियमित रूप से आएंगे ताकि विभागीय कार्यों और पत्रों का जवाब दिया जा सके। इसके अतिरिक् शिक्षकों की भी रोस्टर के अनुसार दो-दो दिन की ड्यूटी लगाई जाएगी.
चंडीगढ़ समेत पंजाब और हरियाणा में आने वाले हफ्ते में कोई भी राहत नहीं हैं. मौसम विभाग की तरफ से रेड अलर्ट जारी किया गया है. हालांकि पंजाब के दक्षिणी हिस्सों में तापमान 47 डिग्री तक पहुंच सकता है. इसमें भठिंडा, अमृतसर, गुरदासपुर, तरनतारण सहित अन्य एरिया शामिल हैं. इसके अलावा, सिरसा, हिसार, महेंद्रगढ़ और रोहतक में पारा 47 से पार पहुंच सकता है.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



