Punjab-Haryana Weather: पंजाब-हरियाणा के मौसम में बदलाव, 11 जिलों में बारिश और तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी

Punjab-Haryana Weather update: पंजाब में पड़ रही भीषण गर्मी से अब कुछ राहत मिलती नजर आ रही है. मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 11…

Punjab-Haryana Weather update: पंजाब में पड़ रही भीषण गर्मी से अब कुछ राहत मिलती नजर आ रही है. मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 11 जिलों में बारिश और तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया है. यह चेतावनी 24 मई तक प्रभावी रहेगी. राज्य में कुछ स्थानों पर धूल भरी आंधी और बिजली गिरने की भी संभावना है.(Punjab Haryana weather update)

राज्य में सबसे अधिक तापमान बठिंडा(Punjab weather update)  में 45.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम में अब तक का सबसे अधिक तापमान है. हालांकि, पिछले 24 घंटों में तापमान में औसतन 1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है, लेकिन यह अभी भी सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक है.

पंजाब के पठानकोट, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, होशियारपुर, रूपनगर, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, नवांशहर और पटियाला में आज येलो अलर्ट जारी किया गया है. इन इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है.(Punjab weather update)

वहीं, हरियाणा(Haryana weather update)  में कल से 3 दिन तक बारिश की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग का कहना है कि 19 से 21 मई तक प्रदेश के अलग-अलग जिलों में बारिश होगी. इस दौरान बादल छाए रह सकते हैं, तेज हवाओं के साथ गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है.प्रदेश के अधिकतर जिलों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *