ODI 2025: भारत के दो महान खिलाड़ी विराट कोहली (Virat Kohli) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने टेस्ट और टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है. दोनों महान खिलाड़ी अब सिर्फ एकदिवसीय क्रिकेट खेलते नजर आएंगे. उम्मीद है कि दोनों 2027 विश्व कप तक वनडे टीम का हिस्सा बने रह सकते हैं.
ऐसे में बीसीसीआई(BCCI) अब यह योजना बनाने में जुट गया है कि भविष्य में टेस्ट और टी-20 के साथ-साथ वनडे(ODI) में भी दोनों महान खिलाड़ियों की जगह कौन लेगा. ऐसे में पूर्व भारतीय दिग्गज नवजोत सिंह सिद्धू ने उन खिलाड़ियों के बारे में बात की है जो भविष्य में विराट कोहली और रोहित शर्मा के वनडे से संन्यास लेने के बाद उनकी जगह ले सकते हैं.
पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक प्रशंसक द्वारा पूछे गए सवाल पर अपनी राय दी है.
रोहित और कोहली को वनडे टीम से बाहर किए जाने के बाद सिद्धू ने पूरा भरोसा जताया कि तिलक वर्मा और अभिषेक शर्मा इन दो महान खिलाड़ियों की जगह ले सकेंगे. सिद्धू ने दोनों को भविष्य का सितारा बताया है और उनके करिश्माई प्रदर्शन की भविष्यवाणी की है.
इसके अलावा सिद्धू ने प्रियांश आर्य के बारे में भी बात की और कहा कि “भविष्य में प्रियांश आर्य भारत के लिए खेल सकते हैं. प्रियांश एक ऐसे खिलाड़ी हैं जिनके बारे में बात की जाएगी. उनमें अगला सुपरस्टार बनने की पूरी क्षमता है. उनका नाम याद रखें.”
आईपीएल 2025 में पंजाब की ओर से खेल रहे प्रियांश आर्या ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ ताबड़तोड़ शतक जड़कर धमाका कर दिया. उन्होंने सीएसके के खिलाफ 42 गेंदों पर 103 रन बनाए. सिद्धू को न सिर्फ प्रियांश आर्य से काफी उम्मीदें हैं, बल्कि युवराज सिंह ने भी प्रियांश आर्य को भारत का अगला सुपरस्टार घोषित कर दिया है.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



