Punjab-Haryana Weather: पंजाब- हरियाणा में मौसम का बड़ा पूर्वानुमान; तूफ़ान और बारिश का अलर्ट जारी

Punjab-Haryana Weather Update: पंजाब में आने वाले दिनों में मौसम एक बार फिर करवट लेगा. हालांकि, दो दिनों तक कोई बदलाव की उम्मीद नहीं है.भारतीय…

Punjab-Haryana Weather Update: पंजाब में आने वाले दिनों में मौसम एक बार फिर करवट लेगा. हालांकि, दो दिनों तक कोई बदलाव की उम्मीद नहीं है.भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) चंडीगढ़ केंद्र की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार अगले 5 दिनों तक पंजाब के कई जिलों में तेज हवाएं, गरज और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है. (Punjab-Haryana Weather Update)

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार राज्य का औसत अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास ही रहा, हालांकि कल के मुकाबले इसमें 0.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई. (Punjab weather update) बठिंडा में सबसे अधिक 45.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे अधिक है.

चंडीगढ़ (Chandigarh weather update) शहर में तापमान 39.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अमृतसर में 41.3 डिग्री सेल्सियस और लुधियाना में 41.0 डिग्री सेल्सियस रहा.

वहीं, हरियाणा (Haryana weather update) में तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग ने बताया है कि इस दिन कई स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है. 22 मई को 21 मई की बारिश का असर दिखाई देगा. तापमान में और गिरावट आएगी और मौसम ठंडा रहेगा.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *