IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 की फिर से शुरुआत होने जा रही है. शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) से होगा. यह मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. वहीं, भारत और पाकिस्तान के बीच बॉर्डर पर बढ़ते तनाव की वजह से कई प्लेयर्स ने वापस लौटने से मना कर दिया है. इसी लिस्ट में एक नाम अब दिल्ली कैपिटल्स टीम से इस सीजन खेल रहे तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क का भी जुड़ गया है, जिन्होंने भारत वापस लौटने से मना कर दिया है.
बता दें आस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के बाकी बचे मैचों के लिए भारत नहीं लौटने का फैसला किया है जिससे उनकी टीम दिल्ली कैपिटल्स की प्लेऑफ में पहुंचने की संभावनाओं को झटका लगा है.
‘ऑस्ट्रेलियन एसोसिएटेड प्रेस’ के अनुसार, स्टार्क ने फ्रेंचाइजी को बताया है कि वह धर्मशाला मैच के एक सप्ताह बाद तक टीम से नहीं जुड़ पाएंगे. आसपास के क्षेत्रों में हवाई हमले की चेतावनी जारी होने के बाद सुरक्षा कारणों से मैच को बीच में ही रद्द कर दिया गया.
अगले दिन भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष के कारण लीग को निलंबित कर दिया गया. बीसीसीआई ने संघर्ष विराम की घोषणा कर दी है और सरकार से आवश्यक मंजूरी मिलने के बाद टूर्नामेंट 17 मई से फिर से शुरू होगा। इसका फाइनल पहले से निर्धारित 25 मई के बजाय 3 जून को खेला जाएगा.
दिल्ली कैपिटल्स के प्रमुख खिलाड़ी स्टार्क इस सीजन में टीम के लिए अब तक सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. उन्होंने 11 मैचों में 26.14 की औसत से 14 विकेट लिए हैं. प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रही दिल्ली की टीम को आगामी मैचों में उनकी कमी जरूर खलेगी.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



