Pakistan News: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज ने भारत के साथ ‘शांति’ के लिए बातचीत की पेशकश की

Pakistan News: आतंक के पनाहगार देश पाकिस्तान को अब अक्ल आन लगी है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने गुरुवार को भारत को बातचीत की…

Pakistan News: आतंक के पनाहगार देश पाकिस्तान को अब अक्ल आन लगी है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने गुरुवार को भारत को बातचीत की पेशकश करते हुए कहा कि उनका देश “शांति के लिए” बातचीत करने को तैयार है.(Pakistan PM Shahbaz offers talks with India for ‘peace’ news in hindi)

बता दें कि भारत के सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान पर कार्रवाई करते हुए उसे कुछ ही समय में घुटनों पर ला दिया था. अब शहबाज शरीफ ने कहा है कि वह शांति के लिए बातचीत करने को तैयार है.

क्या बोले शहबाज शरीफ?
पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ ने गुरुवार को देश के पंजाब प्रांत का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच हुए सैन्य टकराव में शामिल अधिकारियों और सैनिकों से बातचीत की. शहबाज शरीफ ने यहां पर कहा कि हम शांति के लिए भारत साथ बातचीत करने को तैयार है.

भारत ने हमेशा इस बात पर जोर दिया है कि केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर तथा केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख “इसके अभिन्न और अविभाज्य अंग हैं और हमेशा रहेंगे।”

शाहबाज के साथ उप प्रधानमंत्री इशाक डार, रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ, सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर, वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल जहीर अहमद बाबर सिद्धू भी एयरबेस पर मौजूद थे.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *