CBSE Board Class 10th result Out: सीबीएसई (CBSE) बोर्ड ने कक्षा 10वीं परीक्षा परिणाम आज, 13 मई 2025 को आधिकारिक रूप से जारी कर दिए है. सीबीएसई ने कक्षा 12वीं का रिजल्ट पहले ही आज सुबह जारी किया था, जिसके कुछ ही घंटों बाद कक्षा 10वीं का परिणाम भी आधिकारिक वेबसाइट्स और पोर्टल्स पर उपलब्ध करा दिया गया है. छात्र अब तुरंत अपने रोल नंबर और स्कूल कोड की मदद से अपना रिजल्ट देख सकते हैं.
92.63 फीसदी छात्र पास (CBSE 10th Result 2025)
इस बार भी बोर्ड नतीजों में लड़कियों ने बाजी मारी है। इस बार 10वीं में 2.37 फीसदी अधिक छात्राएं सफल हुए हैं. सीबीएसई दसवीं का पास प्रतिशत 93.66 फीसदी रहा। दसवीं कक्षा में 95 फीसदी छात्राएं पास हुई हैं. 92.63 फीसदी छात्र पास हुए हैं.
छात्र निम्नलिखित आधिकारिक वेबसाइट्स और ऐप्स की मदद से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं: (CBSE 10th Result 2025)
CBSE की मुख्य वेबसाइट: cbse.gov.in
CBSE रिजल्ट पोर्टल: results.cbse.nic.in
डिजिलॉकर पोर्टल: results.digilocker.gov.in
DigiLocker मोबाइल ऐप: डिजिटल मार्कशीट और प्रमाणपत्र डाउनलोड के लिए
UMANG ऐप: UMANG (Unified Mobile Application for New-age Governance) पर भी रिजल्ट उपलब्ध
6. IVRS (इंटरएक्टिव वॉइस रिस्पॉन्स सिस्टम): अपने क्षेत्र का STD कोड जोड़कर 24300699 नंबर पर कॉल कर रिजल्ट जान सकते हैं.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



