Virat Kohli and Anushka Sharma in Vrindavan: भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के एक दिन बाद मंगलवार को अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ वृंदावन पहुंचे. वहां उन्होनें
प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए. रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रेमानंद महाराज ने कोहली और अनुष्का से करीब 15 मिनट तक बातचीत की. हालांकि, कोहली इस आश्रम में करीब 2 घंटे तक रहे.
(Virat Kohli and Anushka Sharma reached Vrindavan after retirement from Test cricket news in hindi)
यह पहली बार नहीं है जब कोहली और अनुष्का प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए पहुंचे हों. इससे पहले साल 2023 और इसी साल जनवरी में भी उन्होंने वृंदावन का दौरा किया था. पूछे जाने पर कि विराट अब अपना समय कहां बिताना पसंद करेंगे तो विराट ने कहा था कि वो अनुष्का संग घूमना-फिरना क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे
विराट अपनी बातों के पक्के हैं. ऐलान के तुरंत बाद ही वो वृंदावन में संत के आश्रम में अपनी मौजूदगी दर्द कराने पहुंचे. न वो विदेश की सैर पर गए. न किसी पार्टी का हिस्सा बने.
एक दिन पहले ही संन्यास का किया ऐलान
बता दें कि विराट कोहली ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर टेस्ट क्रिकेट से अपने संन्यास की घोषणा की थी. विराट कोहली का टेस्ट करियर कुल 14 साल का रहा, जिसमें उन्होंने 123 टेस्ट मैचों की 210 पारियों में 30 शतकों के साथ 9230 रन बनाए. 36 साल के विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट में आखिरी बार ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में खेलते हुए नजर आए थे. जहां भारत को 5 मैचों की सीरीज में 1-3 से हार का सामना करना पड़ा था.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



