Amritsar Hooch Tragedy: जहरीली शराब पीने से कई लोगों की मौत, पुलिस ने मास्टरमाइंड को किया गिरफ्तार

Amritsar Hooch Tragedy: पंजाब के अमृतसर में जहरीली शराब से हाहाकार मच गया है. अमृतसर के पांच गावों में जहरीली शराब पीने से कम से…

Amritsar Hooch Tragedy: पंजाब के अमृतसर में जहरीली शराब से हाहाकार मच गया है. अमृतसर के पांच गावों में जहरीली शराब पीने से कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 अस्पताल में भर्ती हैं. अमृतसर के मजीठा में हुई शराब कांड से एक साथ पांच गांवों में मातम का माहौल है.

घटना के बाद पुलिस और प्रशासन हरकत में आ गया है. पंजाब सरकार ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई की है. मुख्य आपूर्तिकर्ता प्रभजीत सिंह समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

अमृतसर ग्रामीण क्षेत्र के एसएसपी मनिंदर सिंह ने बताया कि आबकारी अधिनियम की धारा 105 बीएनएस और 61ए के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए अन्य आरोपियों में प्रभजीत सिंह व अन्य के तार एक संगठित राजनीतिक-आपराधिक नेटवर्क से जुड़े पाए गए हैं.

बता दें कि मामले की जानकारी मिलने के बाद सुबह डीसी साक्षी साहनी भी प्रभावित परिवारों के पास पहुंचीं और उनका हालचाल जाना.

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सभी मृतक और गंभीर रूप से बीमार लोग दिहाड़ी मजदूर हैं. पुलिस के अनुसार, 4 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है और उन्हें अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल लाया गया है. जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें आईसीयू में भर्ती कर लिया.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *