India-Pakistan War: भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ेते तनाव के बीच सरकार ने शनिवार को सभी मीडिया चैनलों को सलाह दी है कि वे सामुदायिक जागरूकता अभियान के अलावा अन्य कार्यक्रमों में नागरिक सुरक्षा हवाई हमले के सायरन की आवाज का इस्तेमाल करने न करें. (The government has issued instructions that the sound of the siren will not be heard on media channels news in hindi)
अग्निशमन सेवा, नागरिक सुरक्षा और होमगार्ड महानिदेशालय ने एक परामर्श में कहा कि नागरिक सुरक्षा अधिनियम, 1968 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, सभी मीडिया चैनलों से अनुरोध किया जाता है कि वे समुदाय के बीच जागरूकता पैदा करने के अलावा अपने कार्यक्रमों में नागरिक सुरक्षा हवाई हमले के सायरन की आवाज का उपयोग करने से बचें.
परामर्श में कहा गया है कि सायरन के नियमित प्रयोग से नागरिक हवाई हमले के सायरन के प्रति असंवेदनशील हो सकते हैं तथा वे वास्तविक हवाई हमलों के दौरान सायरन को सामान्य घटना के रूप में देखने को बाध्य हो सकते हैं.
बता दें, पहलगाम नरंसहार के ठीक 15वें दिन मंगलवार रात करीब 1:44 बजे भारत ने पाकिस्तान और गुलाम जम्मू-कश्मीर में स्थित आतंकी ठिकानों पर हमला किया था. भारत ने इसे ‘आपरेशन सिंदूर’ नाम दिया था.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



