Kedarnath Dham yatra 2025: भारत-पाकिस्तान युद्ध के बीच केदारनाथ धाम से बड़ी खबर; हेलीकॉप्टर सेवाओं पर लगी रोक

Helicopter services banned in Kedarnath Dham : भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव का असर चारधाम यात्रा पर भी पड़ रहा है. केदारनाथ धाम के…

Helicopter services banned in Kedarnath Dham : भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव का असर चारधाम यात्रा पर भी पड़ रहा है. केदारनाथ धाम के लिए हेलीकॉप्टर सेवाएं अगले आदेश तक निलंबित कर दी गई हैं. इसके साथ ही देहरादून के जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर भी कड़ी जांच की जा रही है.

जानकारी के अनुसार, जौलीग्रांट से दो स्थानों के लिए उड़ान भरने वाले रुद्राक्ष एविएशन के हेलीकॉप्टर का संचालन शनिवार के लिए स्थगित कर दिया गया है. फिलहाल बताया जा रहा है कि कंपनी की ओर से आगे कोई निर्देश नहीं मिले हैं.

भारत के कई सीमावर्ती कस्बे अलर्ट पर है. पाकिस्तान लगातार उकसाने की कोशिश कर रहा है, जिसे भारत के मजबूत एयर डिफेंस सिस्टम द्वारा लगातार नाकाम किया जा रहा है. कल देर रात पाकिस्तान ने 26 शहरों को निशाना बनाया। जवाब में भारत ने उसकी सभी नापाक साजिशों को विफल कर दिया. भारत ने भी जवाबी कार्रवाई की.

इस बीच, भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच साइबर हमले की आशंका को देखते हुए एसटीएफ ने अपने साइबर कमांडो को सक्रिय कर दिया है. साथ ही एक विशेष टीम भी गठित की गई है, जो सभी तरह की वेब गतिविधियों पर नजर रख रही है. एसटीएफ ने राज्य के लोगों के लिए एक एडवाइजरी भी जारी की है. इसमें बताया गया है कि ऐसे माहौल में लोगों को क्या सावधानियां बरतनी चाहिए.

सोशल मीडिया पर विभिन्न प्रकार के लिंक आदि के बारे में चर्चाएं भी आम हैं. ऐसे में डर है कि कहीं दुश्मन देश अपने हैकर्स की मदद से सरकारी वेब सिस्टम पर हमला न कर दे. ऐसे में डीजीपी दीपम सेठ ने एसटीएफ को और अधिक सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *