Operation Sindoor: भारतीय सेना और विदेश मंत्रालय की बैठक; PAK को लेकर दिया बड़ा बयान

Operation Sindoor: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से बौखलाए पाकिस्तान की कायराना हरकतों को लेकर विदेश मंत्रालय, सेना और वायुसेना ने शनिवार को एक बार फिर प्रेस कॉन्फ्रेंस…

Operation Sindoor: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से बौखलाए पाकिस्तान की कायराना हरकतों को लेकर विदेश मंत्रालय, सेना और वायुसेना ने शनिवार को एक बार फिर प्रेस कॉन्फ्रेंस की. कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर विओमिका सिंह ने विदेश सचिव विक्रम मिस्री के साथ मिलकर पाकिस्तान की नापाक हरकतों का पर्दाफाश किया. इस बीच, विक्रम मिस्री ने कहा कि पिछली दो-तीन प्रेस वार्ताओं में कहा गया था कि पाकिस्तान की हरकतों से तनाव बढ़ रहा है. पाकिस्तान हमें भड़काने की कोशिश कर रहा है. आज सुबह पाकिस्तान ने फिर उकसावे वाली और तनाव बढ़ाने वाली कार्रवाई की है, हम पूरे संयम के साथ उचित जवाब दे रहे हैं.

कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा कि पाकिस्तानी सेना पश्चिमी सीमाओं पर लगातार हमले कर रही है. उसने भारतीय सैन्य शिविरों पर हमला करने के लिए ड्रोन, लंबी दूरी के हथियारों, लड़ाकू हथियारों और लड़ाकू जेट का इस्तेमाल किया है. भारत ने कई हमलों को विफल कर दिया, लेकिन पाकिस्तान ने 26 से अधिक स्थानों पर हवाई मार्ग से घुसपैठ का प्रयास किया.

उन्होंने कहा कि उधमपुर, भुज, पठानकोट, बठिंडा और आदमपुर स्थित वायुसेना अड्डों पर उपकरण और कर्मियों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है. उन्होंने रात 1:40 बजे पंजाब में वायुसेना अड्डे को निशाना बनाने के लिए उच्च गति वाली मिसाइलों का इस्तेमाल किया. उन्होंने स्वास्थ्य सुविधाओं और स्कूलों पर भी हमला किया.

कर्नल कुरैशी ने कहा कि पाकिस्तान द्वारा सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने के प्रयास के बाद भारत ने पाकिस्तान के हथियार डिपो और सैन्य शिविरों पर जवाबी कार्रवाई की। पाकिस्तान नागरिक विमानों की आड़ में लाहौर से हमला कर रहा है. ऐसी स्थिति में भारत ने नागरिक सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए सटीकता से कार्य किया.

पाकिस्तान ने भारतीय सैन्य प्रतिष्ठानों को नष्ट करने का झूठा दावा फैलाया. कुपवाड़ा, बारामूला, राजौरी और पुंछ में तोपखाने और मोर्टार से भारी गोलीबारी हुई और भारत ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तानी सेना को भारी नुकसान पहुंचाया. पाकिस्तान का इरादा संघर्ष भड़काने का है. भारतीय सशस्त्र सेनाएं पूरी तरह तैयार हैं. भारतीय सशस्त्र बल संघर्ष को बढ़ाना नहीं चाहते, लेकिन पाकिस्तान की यही मंशा है. हम इसका उत्तर दे रहे हैं.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *