Aaj ka Rashifal: आज के दिन सिंह-कन्या राशि वाले पाएंगे तरक्की, जानें अन्य राशियों का हाल

मेष(Aries Horoscope)- नजदीकी संबंधों को मजबूत बनाएंगे. करीबियों से साझीदारी बढ़ाने की कोशिश रहेगी. करियर कारोबार में स्थिरता में वृद्धि होगी. विभिन्न मोर्चों पर सकारात्मक…

मेष(Aries Horoscope)- नजदीकी संबंधों को मजबूत बनाएंगे. करीबियों से साझीदारी बढ़ाने की कोशिश रहेगी. करियर कारोबार में स्थिरता में वृद्धि होगी. विभिन्न मोर्चों पर सकारात्मक परिणाम पाएंगे. निजी मामले पक्ष में रहेंगे. आवश्यक कार्यों में पहल बनाए रखेंगे. लाभ प्रतिशत संवार पाएगा.

वृष(Taurus Horoscope)- करियर कारोबार एवं सेवाक्षेत्र के विषयों में फोकस बढ़ाएं. मेहनत व समय प्रबंधन में रुचि बढ़ाए रहें. अधिकारियों के निर्देशों का पालन करें. लोभ प्रलोभन और प्रभाव में न आएं. समकक्षों का भरोसा जीतेंगे. अनुशासन अनुपालन बनाए रखेंगे. उपलब्धियां पूर्ववत् रहेंगी. जिम्मेदारी से कार्य करेंगे.

मिथुन(Gemini Horoscope)- करियर कारोबार में सकारात्मकता का प्रतिशत ऊंचा रहेगा. महत्वपूर्ण मामलों में गति आएगी. आर्थिक विषयों में आगे रहेंगे. कला कौशल संवार पर रहेगा. प्रेम संबंधों में सफल होंगे. मन के मामले बनेंगे.बड़ों की आज्ञाकारिता बनाए रखेंगे. व्यक्तिगत प्रदर्शन बेहतर बना रहेगा. साहस से आगे बढ़ेंगे.

कर्क(Cancer Horoscope)- आवश्यक जानकारी साझा करने का प्रयास रखें. परिजनों से सुलह सलाह सामंजस्य बनाए रखें. संसाधनों में रुचि बढ़ाएंगे. भवन वाहन आदि के मामलों में सक्रियता दिखाएंगे.

सिंह(Leo Horoscope)- सामाजिक प्रयासों व वाणिज्यिक प्रबंधन को बल मिलेगा. तेजी से काम निकालेंगे. विविध प्रयासों में गति बनी रहेगी. साथ सहयोग से आगे बढ़ेंगे. संपर्क क्षेत्र बड़ा बनाएंगे. साहस पराक्रम बना रहेगा. महत्वपूर्ण जानकारी जुटाने में सफल होंगे. कामकाजी विषयों में रुचि बढ़ाएंगे.

कन्या(Virgo Horoscope)- पारिवारिक मामले पक्ष में बनेंगे. पद प्रतिष्ठा को बल मिलेगा. कार्यविस्तार पर जोर रखेंगे. आपसी संबंधों में प्रभाव बनाए रखेंगे. अतिथि आगमन बना रहेगा. सबसे बनाकर चलेंगे. मान सम्मान देंगे. आकर्षक प्रस्ताव प्राप्त होंगे. सुख सौख्य बढ़ेगा. सबका दिल जीतेंगे.

तुला(Libra Horoscope)- विभिन्न कार्यों में रचनात्मकता और भव्यता बनाए रहेंगे. सभी प्रसन्न और प्रभावित रहेंगे. कार्यशैली आकर्षक रहेगी. खुशियां साझा करेंगे. संपर्क का लाभ उठाएंगे. भेंटवार्ता पर जोर देंगे. नवीन प्रयासों में रुचि बढ़ाएंगे. लंबित कार्यों को आगे बढ़ाएंगे. कला कौशल संवारेंगे.

वृश्चिक(Scorpio Horoscope)- जिम्मेदारियों को निभाने में लापरवाही न दिखाएं. कामकाजी मामले प्रभावित रहेंगे. वाणिज्यिक संबंधों के प्रति सजग रहेंगे. आवश्यक कार्यों को जल्द पूरा करें. सामंजस्य का प्रयास रखें. यात्रा हो सकती है. दान धर्म में रुचि बढ़ेगी. जल्दबाजी न दिखाएं.

धनु(Sagittarius Horoscope)- आर्थिक वाणिज्यिक लाभ का प्रतिशत पर फोकस बनाए रखेंगे. उपलब्धियों को बढ़ावा मिलेगा. आय के स्त्रोत सृजित होंगे. व्यवसायिक गतिविधियों में बेहतर रहेंगे. नियम पालन रखें. प्रतिस्पर्धा में रुचि बढ़ाएंगे. चहुंओर आनंद का वातावरण रहेगा.

मकर (Capricorn Horoscope)- प्रबंधन के प्रयासों के बढ़ावा मिलेगा. विभिन्न कार्यों में गति आएगी. निसंकोच आगे बढ़ते रहेंगे. व्यवसायिक मामले संवरेंगे. प्रबंधकीय सफलता से उत्साहित रहेंगे. पैतृक पक्ष के़े मामले बेहतर रहेंगे. व्यवसायिक गतिविधियों में आगे रहेंगे.

कुंभ (Aquarius Horoscope)- भाग्य पक्ष बढ़त पर बना रहेगा. चहुंओर सुखद परिणाम पाएंगे. उत्तरोत्तर सुधार संवार के संकेत बने हुए हैं. कार्ययोजनाओं पर अमल बढ़ाएंगे. मनोरंजक यात्रा की संभावना रहेगी. शिक्षा पर जोर देंगे. अध्यात्म में रुचि लेंगे. लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ेंगे. परिजनों का सहयोग मिलेगा.

मीन(Pisces Horoscope)- जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें. चर्चा समझौते में सावधानी बनाए रखें. क्षमता से अधिक भार न उठाएं. स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें. नवीन प्रयासों में सहजता दिखाएंगे. आकस्मिकता बनी रह सकती है. सफलता प्रतिशत सामान्य रहेगा. स्थितियां मिश्रित बनी रह सकती हैं.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *