BSF foils infiltration attempt in Samba: भारत-पाक तनाव के बीच जम्मू-कश्मीर के सांबा में इंटरनेशनल बॉर्डर पर बीएसएफ को बड़ी कामयाबी मिली है. उसने पाकिस्तानी घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया है. भारत के जवानों ने सीमा पर घुसपैठ कर रहे कई आतंकियों को मार गिराया है.
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान भारत के कई इलाकों पर हमला कर रहा है. इस बीच सांबा सीमा के जरिए जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों को घुसपैठ के लिए भेजा, लेकिन बीएसएफ की सतर्कता के कारण उनके मंसूबे नाकाम हो गए.
आतंकियों की पहचान जैश के आतंकवादियों के रूप में हुई है. बीएसएफ सूत्रों की मानें तो यह घटना 8 मई की रात करीब 11 बजे की है. रात के अंधेरे का फायदा उठाकर पाकिस्तान अपने आतंकियों की भारत में घुसपैठ कराना चाहता था. तभी बीएसएफ की नजर पड़ गई. बीएसएफ ने अंधाधुंध गोलियों की बरसात कर दी. इसमें जैश-ए-मोहम्मद के 7 आतंकी ढेर हो गए.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



