Punjab-Haryana Weather: पंजाब-हरियाणा में फिर बारिश की संभावना; कई जिलों में अलर्ट जारी

Punjab-Haryana Weather Update: पंजाब के कई जिलों में शुक्रवार को हल्की बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली. बारिश के कारण तापमान में…

Punjab-Haryana Weather Update: पंजाब के कई जिलों में शुक्रवार को हल्की बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली. बारिश के कारण तापमान में गिरावट देखी गई.(Punjab Haryana weather update)

मौसम विभाग ने 24 घंटे बाद अगले 5 दिन तक कई जिलों में मेघगर्जन, ओलावृष्टि और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है.

मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब (Punjab weather update)में आज यानी शुक्रवार को स्थिति सामान्य रहने वाली है. आज कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है. जबकि पंजाब में 10 और 11 मई को मौसम फिर खराब हो सकता है.

मोहाली, लुधियाना, होशियारपुर, फतेहगढ़ साहिब और बठिंडा सहित कई जिलों में आंधी और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की गई है. जबकि 12 मई को पंजाब के सभी जिलों में मौसम सामान्य रहने की संभावना है तथा किसी भी प्रकार की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है.

वहीं, हरियाणा (Haryana weather update) में मौसम लगातार करवटें बदल रहा है. मौसम विभाग के अनुसार भिवानी, हिसार, फतेहाबाद, रोहतक, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र व अंबाला में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली, तेज हवाएं चलने, 40-60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *