Delhi Flight Cancelled News: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने आतंकवाद के खिलाफ मंगलवार देर रात ऑपरेशन ‘Operation Sindoor’ किया. इस ऑपरेशन के तहत इंडियन एयरफोर्स ने पाकिस्तान और PoK स्थित 9 आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की. इसके बाद एहतियात के तौर पर एयरपोर्टस को आम लोगों के लिए बंद कर दिया गया है. साथ ही एअर इंडिया ने दोपहर 12 बजे तक जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, चंडीगढ़ और पंजाब जाने वाली कई फ्लाइट्स को रद्द कर दिया है.
पाकिस्तान में आतंकी शिविरों पर भारतीय सेना के मिसाइल हमलों के बाद, विदेशी एयरलाइनों सहित विभिन्न एयरलाइनों ने दिल्ली हवाई अड्डे से आने-जाने वाली कम से कम 35 उड़ानें रद्द कर दी हैं.
एक सूत्र ने बताया कि 23 घरेलू प्रस्थान और 8 आगमन रद्द कर दिए गए हैं। इसके अलावा, 12 बजे रात से 4 अंतरराष्ट्रीय प्रस्थान रद्द कर दिए गए हैं.
सूत्र ने बताया कि अमेरिकन एयरलाइंस सहित विदेशी एयरलाइनों ने दिल्ली हवाई अड्डे से अपनी कुछ सेवाए रद्द कर दी हैं.
राष्ट्रीय राजधानी में इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (IGIA) देश का सबसे व्यस्त हवाई अड्डा है और यहां से प्रतिदिन लगभग 1,300 उड़ानें संचालित होती हैं.
दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड (DIAL) ने ‘X’ पर एक पोस्ट में कहा, “कृपया ध्यान दें कि हवाई क्षेत्र की बदलती परिस्थितियों के कारण, दिल्ली हवाई अड्डे पर कुछ उड़ानें प्रभावित हुई हैं.”
पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेने के लिए भारतीय सशस्त्र बलों ने मंगलवार देर रात ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 8 आतंकी लॉन्च पैडों पर मिसाइल हमले किए, जिनमें बहावलपुर में जैश-ए-मोहम्मद का गढ़ और मुरीदके में लश्कर-ए-तैयबा का ठिकाना भी शामिल था.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



