Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर के पुंछ में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी घुसपैठिया गिरफ्तार, पूछताछ जारी

Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) के पुंछ सेक्टर में नियंत्रण रेखा से एक पाकिस्तानी नागरिक को पकड़ा गया है. सुरक्षा बलों के द्वारा संदिग्ध…

Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) के पुंछ सेक्टर में नियंत्रण रेखा से एक पाकिस्तानी नागरिक को पकड़ा गया है. सुरक्षा बलों के द्वारा संदिग्ध को पकड़े जाने के बाद आगे की जांच की जा रही है. इससे पहले 3-4 मई की दरमियानी रात को गुरदासपुर में एक पाकिस्तानी नागरिक को पकड़ा गया था. इसके अलावा, राजस्थान में एक और पाकिस्तानी रेंजर को पकड़ा गया था. इस तरह अब तक कुल 3 लोग पकड़े जा चुके हैं.

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है. सीमा पर भी तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है. पिछले दिनों, पंजाब के गुरदासपुर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर अवैध रूप से घुसपैठ करने वाले एक पाकिस्तानी नागरिक को सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने पकड़ा था. सुरक्षा बलों ने उसे पंजाब पुलिस को सौंप दिया.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *