Jammu-kashmir: जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (LOC) पर पाकिस्तानी सैनिकों ने संघर्ष विराम का उल्लंघन जारी रखा और कई सेक्टरों में बिना उकसावे के गोलीबारी की. भारतीय सेना ने भी इसका मुंहतोड़ जवाब दिया.
(Pakistani soldiers targeted forward posts near the Line of Control in Jammu and Kashmir news in hindi)
22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के बीच लगातार 12वीं रात ऐसी उकसावे वाली कार्रवाई की गई. पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में 26 लोग मारे गए थे.
जम्मू में एक रक्षा प्रवक्ता ने कहा, “5 और 6 मई की दरम्यानी रात को पाकिस्तानी सेना ने कुपवाड़ा, बारामुल्ला, पुंछ, राजौरी, मेंढर, नौशेरा, सुंदरबनी और अखनूर के अग्रिम इलाकों में नियंत्रण रेखा के पार छोटे हथियारों से बिना उकसावे के गोलीबारी की।”
जम्मू-कश्मीर के सात सीमावर्ती जिलों में से पांच में गोलीबारी जारी है. सांबा और कठुआ जिलों में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अभी तक गोलीबारी की कोई खबर नहीं है.
सीमा पार से गोलीबारी का यह ताजा दौर संघर्ष विराम समझौते को और कमजोर करता है, जिसे अब 740 किलोमीटर लंबी नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान द्वारा बार-बार उल्लंघन के कारण काफी हद तक अप्रभावी माना जाता है.
पाकिस्तान द्वारा हाल ही में किए गए हमले कश्मीर घाटी के उत्तरी जिलों, कुपवाड़ा और बारामुल्ला में शुरू हुए और अब दक्षिण की ओर राजौरी, पुंछ, अखनूर और जम्मू जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के साथ परगल सेक्टर तक फैल गए हैं. पांच सीमावर्ती जिले – बारामुल्ला, कुपवाड़ा, पुंछ, राजौरी और जम्मू – गोलीबारी से प्रभावित हुए.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



