Gold-Silver Price Today: सोना हुआ सस्‍ता! चांदी की चमक भी हुई फीकी, जानें 24k गोल्ड का रेट

Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव हो रहे हैं. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक 24 कैरेट वाले सोने…

Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव हो रहे हैं. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक 24 कैरेट वाले सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 93954 रु के पिछले बंद भाव के मुकाबले सोमवार को 93734 रुपये पर आ गई.(Gold-Silver Price Today)

वहीं, चांदी की कीमत 94125 रुपये/किलो से घटकर 93718 रु रुपये/किलो पर आ गई. आगे जानिए 23, 22 और 18 कैरेट की कीमत क्या है. साथ ही जानिए आपके शहर का ताजा भाव क्या है. जैसे-जैसे आज रेट में बदलाव होगा, हम आपको ताजा रेट बताते रहेंगे.

कमोडिटी मार्केट के एक्‍सपर्ट कह रहे हैं कि गोल्‍ड प्राइस अमेरिका और चीन के बीच चल रहे ट्रेड वॉर के ठंडा होने के कारण गिरा है. रिपोर्ट्स के अनुसार अमेरिका चीन पर लगने वाले टैरिफ को कम कर सकता है. इस तरह की रिपोर्ट्स के सामने आने के बाद डॉलर मजबूत हो रहा है और आगे सोने की तेजी के लिए यह झटका लग सकता है. कुछ एक्‍सपर्ट का कहना है कि अनिश्चचितता के दौर में गोल्ड का रेट 92000 रुपये से 94500 रुपये प्रति 10 ग्राम में ट्रेड कर सकता है.

चेक करें सोने-चांदी के लेटेस्ट रेट (Gold-Silver Price Today)
गोल्ड और सिल्वर का प्राइस आप मिस्ड कॉल से भी चेक कर सकते हैं. 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड की कीमत जानने के लिए आप 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं. (Gold-Silver Price Today) कुछ ही देर में आपको एसएमएस के जरिए रेट की जानकारी मिल जाएगी. वहीं, अधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com पर जाकर सुबह और शाम के गोल्ड रेट अपडेट जान सकते हैं.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *