Mussoorie Kempty waterfall video: उत्तराखंड के मसूरी में केम्प्टी झरने ने बारिश के बाद भयानक रूप ले लिया है. इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है. कल केम्प्टी इलाके में भारी बारिश हुई. इस भारी बारिश के बाद केम्प्टी झरने में पानी भर गया और इस झरने ने बहुत ही भयानक रूप ले लिया.
इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें नजर आ रहा है कि झरने से पानी बहुत ही तेजी से नीचे गिर रहा है जो देखने में बहुत ही डरावना लग रहा है. खैर राहत की बात यह है कि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है. झरने के विकराल रूप धारण करने के बाद पुलिस ने वहां पर्यटकों को जानें से रोक दिया है. केम्प्टी झरने का भयानक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
हालांकि, मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार इस आपदा से मची तबाही के कारण मसूरी में सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है. रविवार को केम्प्टी इलाके में भारी बारिश के बाद लोग चिंतित हैं. इसी बीच पहाड़ी से पानी के साथ भारी मात्रा में मलबा और पत्थर झरने में गिरने लगे. जिसके बाद पानी के विकराल रूप से अफरा-तफरी मच गई और पर्यटक भी डरे और सहमे नजर आए.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



