Delhi Shirdi Flight Molesting Air Hostess news in hindi: दिल्ली से शिरडी जा रही इंडिगो फ्लाइट में एक शर्मनाक घटना घटी, जिसमें एक नशे में धुत यात्री ने एयर होस्टेस के साथ छेड़छाड़ की. यह मामला शुक्रवार दोपहर का है, जब फ्लाइट शिरडी एयरपोर्ट (shirdi airport) पर उतरने वाली थी.
पुलिस के मुताबिक, आरोपी यात्री ने फ्लाइट के अंदर टॉयलेट के पास एयर होस्टेस को गलत तरीके से छूने की कोशिश की. यह हरकत एयर होस्टेस के लिए अपमानजनक और असहनीय थी. उसने तुरंत इस बात की जानकारी अपने क्रू मैनेजर को दी.
यात्री ने शराब पी रखी थी
सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उस यात्री को हिरासत में ले लिया और उसे पास के रहाटा पुलिस स्टेशन ले जाया गया. वहां उसके खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया. पुलिस ने बताया कि आरोपी की मेडिकल जांच भी करवाई गई, जिसमें यह साबित हुआ कि उसने शराब पी रखी थी. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर लिया है.फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



