Pakistan Prime Minister Shahbaz Sharif official YouTube channel blocked: पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव का माहौल है. इस बीच, केंद्र सरकार ने भारत में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ के आधिकारिक यूट्यूब चैनल को ब्लॉक कर दिया है. यह कदम भारत सरकार द्वारा 16 प्रमुख पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों पर प्रतिबंध लगाने के बाद उठाया गया है.
(Central government blocks official YouTube channel of Pakistan Prime Minister Shahbaz Sharif in India news in hindi)
चैनल पर अब यह संदेश दिख रहा है- ‘यह सामग्री राष्ट्रीय सुरक्षा या सार्वजनिक व्यवस्था से जुड़े सरकारी आदेश के कारण इस देश में उपलब्ध नहीं है.
इन यूट्यूब चैनलों पर भारतीय सेना और सुरक्षा एजेंसियों के खिलाफ भड़काऊ और सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील सामग्री के साथ-साथ झूठे और भ्रामक वीडियो भी दिखाए गए. इससे पहले भारत सरकार ने कई क्रिकेटरों समेत कई पाकिस्तानी हस्तियों के सोशल मीडिया अकाउंट पर डिजिटल स्ट्राइक की थी. भारत ने शुक्रवार (2 मई, 2025) को बाबर आजम, मोहम्मद आमिर, नसीम शाह, शाहीन अफरीदी, मोहम्मद रिजवान, हारिस रऊफ और इमाम-उल-हक के इंस्टाग्राम अकाउंट को भारत में ब्लॉक कर दिया.
बता दें ब्लॉक किए गए यूट्यूब चैनल हैं डॉन न्यूज, इरशाद भट्टी, समा टीवी, एआरवाई न्यूज, बोल न्यूज, रफ्तार, द पाकिस्तान रेफरेंस, जियो न्यूज, समा स्पोर्ट्स, जीएनएन, उजैर क्रिकेट, उमर चीमा एक्सक्लूसिव, अस्मा शिराजी, मुनीब फारूक, सुनो न्यूज और रजी नामा.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



