Punjab-Haryana Weather Update: पंजाब में मौसम अचानक बदल गया है. 2 मई को राज्य में अधिकतम तापमान गिरकर औसतन 5.5 डिग्री सेल्सियस पर आ गया, जो सामान्य से 8.3 डिग्री सेल्सियस कम था. इस गिरावट के कारण सभी जिलों में तापमान 34 डिग्री से नीचे चला गया, जो 40 डिग्री के करीब दर्ज किया जा रहा था. पंजाब में गुरदासपुर सबसे गर्म स्थान रहा, जहां तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.( Punjab-Haryana Weather Update)
मौसम विभाग (Punjab weather update) के अनुसार अगले 5 दिनों में पंजाब के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. चार मई तक अधिकतर जिलों में छिटपुट बारिश होगी. पांच मई को पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर समेत कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. इस दिन राज्य में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है6 मई को बारिश फिर से कुछ क्षेत्रों तक ही सीमित रहेगी.
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण यह गिरावट दर्ज की गई है. पश्चिमी विक्षोभ पंजाब-हरियाणा सीमा पर चक्रवाती परिसंचरण के रूप में विकसित हुआ है. इसके कारण राज्य में तेज हवाएं, धूल भरी आंधी और कभी-कभी बारिश हो रही है. परिणामस्वरूप, तापमान गिर रहा है.
अगले 24 घंटों में तापमान में और गिरावट आएगी. कुछ दिन तक मौसम सामान्य रहने के बाद आने वाले दिनों में तापमान में फिर 2-4 डिग्री की बढ़ोतरी होगी.
वहीं, हरियाणा(Haryana weather update) में बारिश शुरू हो चुकी है. फरीदाबाद और पलवल में बूंदाबांदी शुरू हो रही है. गुरुग्राम, चरखी दादरी, नारनौल और झज्जर में बादल छाए हुए हैं. भिवानी में सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई. वहीं नूंह में आज सुबह-सुबह बारिश के साथ ओले गिरे. पुन्हाना में करीब 10 मिनट तक ओले गिरते रहे.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



