Pakistan Soldiers Resign: भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर बढ़ता तनाव पाकिस्तानी सेना के लिए भारी दबाव का कारण बन रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भारत के साथ युद्ध के खतरे के बीच, सेना के जवान बड़ी संख्या में पाकिस्तान से भाग रहे हैं और 4500 सैनिक और 250 अधिकारी पहले ही अपनी चौकियों से भाग चुके हैं.
अधिकारियों का कहना है कि सैन्य कमांडर स्पष्ट निर्देश देने में असफल रहे हैं, जिससे सैनिकों में असमंजस और तनाव बढ़ा है. मनमाने ढंग से एक कोर से दूसरी कोर में रिपोर्टिंग के आदेश दिए जा रहे हैं, और चुन-चुनकर अधिकारियों व सैनिकों को ट्रांसफर किया जा रहा है. इससे सैनिकों में असंतोष और मानसिक दबाव बढ़ गया है
लेफ्टिनेंट जनरल बुखारी ने इस गंभीर स्थिति से सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर को अवगत कराया. जवाब में सेना मुख्यालय ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि इस संकट के समय इस्तीफे स्वीकार नहीं किए जाएंगे, क्योंकि यह सैन्य नियमों का उल्लंघन है.
इस्तीफा देने वाले अधिकारियों और सैनिकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है. हालांकि, मुख्यालय ने इस्तीफों की सटीक संख्या सार्वजनिक करने से इनकार कर दिया है, जिससे स्थिति की गंभीरता पर और सवाल उठ रहे हैं. यह संकट पाकिस्तानी सेना में गहरे असंतोष, कमजोर नेतृत्व और सैन्य मनोबल में कमी को उजागर करता है.
क्यों दे रहे इस्तीफा?
इस्तीफा देने वालों ने मुख्य कारणों में सैन्य कमांडरों के बार-बार बदलते आदेश, मानसिक थकान और परिवार पर बढ़ते दबाव को बताया. इस संकट का असर सीधे भारत-पाक सीमा पर दिख रहा है, जहां पैदल सेना रेजिमेंट, उत्तरी क्षेत्र की पर्वतीय बटालियन, और फ्रंट लाइन पर तैनात तोपखाना रेजिमेंट में सैनिकों की संख्या में भारी कमी आई है.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



