Pahalgam Terror Attack News : पहलगाम आतंकी हमले के बाद सुरक्षा को देखते हुए कश्मीर घाटी के संवेदनशील इलाकों में मौजूद 50 पार्कों और उद्यानों को बंद कर दिया गया है.
अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि पहलगाम आतंकवादी हमले के मद्देनजर एहतियात के तौर पर कश्मीर घाटी के संवेदनशील इलाकों में मौजूद करीब 50 सार्वजनिक पार्क और उद्यान बंद कर दिए गए हैं.
उन्होंने बताया कि पर्यटकों के लिए खतरे की आशंका के मद्देनजर कश्मीर के 87 सार्वजनिक पार्कों और उद्यानों में से 48 के गेट बंद कर दिए गए हैं. उन्होंने बताया कि सुरक्षा समीक्षा एक सतत प्रक्रिया है और आने वाले दिनों में सूची में और स्थान जोड़े जा सकते हैं. बता दे, बंद किए गए पर्यटक स्थल कश्मीर के दूरदराज के इलाकों में हैं और इनमें पिछले 10 वर्षों में खोले गए कुछ नए स्थल भी शामिल हैं.
श्रीनगर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर यात्रियों की संख्या में भी गिरावट देखी गई है. आंकड़ों से पता चलता है कि 23 अप्रैल के बाद से आगमन और प्रस्थान में गिरावट आई है, घाटी से जाने वाले यात्रियों की संख्या आने वाले यात्रियों से ज़्यादा है. (Jammu and Kashmir Tourist Spots Closed)
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इस बात पर जोर दिया कि सभी कार्रवाई कानून के दायरे में की गई तथा छापेमारी के दौरान मजिस्ट्रेट और स्वतंत्र गवाह मौजूद थे.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



