Delhi Fire News: दिल्ली में जूता फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 14 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची

Delhi Massive Fire News: दिल्ली के केशवपुरम इलाके में लॉरेंस रोड पर एचडीएफसी बैंक के पास स्थित एक जूता फैक्ट्री में भीषण आग लग गई.…

Delhi Massive Fire News: दिल्ली के केशवपुरम इलाके में लॉरेंस रोड पर एचडीएफसी बैंक के पास स्थित एक जूता फैक्ट्री में भीषण आग लग गई. घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 14 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू कर दिया.

आग इतनी भीषण है कि इसकी लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं. पूरा आसमान काले धुएं से ढक गया है. जूता फैक्ट्री में लगी इस आग से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है. आग लगने का कारण अभी तक ज्ञात नहीं है. घटनास्थल पर फायर ब्रिगेड की टीम के साथ पुलिस टीम भी मौजूद है.

दमकल अधिकारियों के मुताबिक आग लगने की जानकारी सुबह करीब 7:30 बजे मिली जानकारी मिलते ही मौके पर पांच दमकल की गाड़ियां भेजी गई. आग बड़ी होने के कारण एक के बाद करीब 20 गाड़ियां भेजी गई.

यहां एक जूता फैक्ट्री में लगी आग इतनी भीषण हो गई है कि उस पर काबू पाना अभी भी चुनौतीपूर्ण बना हुआ है. स्थिति को देखते हुए अग्निशमन विभाग की टीम ने एहतियात के तौर पर आसपास की फैक्ट्रियों को खाली करा दिया है. अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है.

बताया जा रहा है कि जिस समय आग लगी, वहां कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था। पुलिस अधिकारी का कहना है कि आग के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है, पुलिस मामले की जांच कर रही है.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *