Amarnath Yatra 2025: अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशी की खबर है. यात्रा के लिए तैयारी पूरी हो चुकी है. इस वर्ष बाबा बर्फानी की पवित्र अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होगी. यह यात्रा 9 अगस्त को समाप्त होगी. इस बार यह यात्रा 38 दिनों तक चलने वाली है. अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने तीर्थयात्रा की तारीखों की घोषणा पहले ही कर दी है.
अमरनाथ यात्रा 2025 के लिए स्वास्थ्य जांच के लिए डॉक्टरों की सूची जारी कर दी गई है. इस बार सूची में ग्वालियर के 10 डॉक्टरों के नाम शामिल हैं, जबकि पिछले साल सिर्फ 2 नाम थे. सूची में मध्य प्रदेश के 164 डॉक्टरों के नाम शामिल हैं.
बाबा अमरनाथ धाम तीर्थ यात्रा पूरे 38 दिन तक चलेगी. श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं और दिशा-निर्देशों को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है. श्राइन बोर्ड की तरफ से कहा गया है कि अमरनाथ आने वाले तीर्थयात्री 14 अप्रैल से प्री रजिट्रेशन करवा सकते हैं.
खास बात यह है कि अमरनाथ यात्रा के लिए बनने वाले स्वास्थ्य प्रमाण पत्र में छह सप्ताह से अधिक गर्भवती महिला का नाम दर्ज नहीं होगा और केवल 13 से 70 वर्ष की आयु के लोग ही यात्रा कर सकेंगे. इसके साथ ही यात्री को प्रमाण पत्र में विभिन्न बीमारियों की जानकारी भी भरनी होगी.
उल्लेखनीय है कि अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन 14 अप्रैल से ग्वालियर के नया बाजार स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा में बायोमेट्रिक्स के जरिए शुरू होगा. बैंकों के माध्यम से ऑफलाइन पंजीकरण हेतु शुल्क 150 रुपये प्रति व्यक्ति होगा. अमरनाथ यात्रा के लिए समूह पंजीकरण 14 अप्रैल से 31 मई के बीच किया जाएगा.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



