Karnatak News: मंदिर से लौट रही महिला का बेटों के सामने सामूहिक बलात्कार, 3 आरोपी गिरफ्तार

Karnatak News: कर्नाटक के दावणगेरे जिले में एक निजी बस में अपने बेटों के सामने एक महिला के साथ सामूहिक बलात्कार की घटना सामने आई…

Karnatak News: कर्नाटक के दावणगेरे जिले में एक निजी बस में अपने बेटों के सामने एक महिला के साथ सामूहिक बलात्कार की घटना सामने आई है. पुलिस ने इस मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. आरोप है कि स्थानीय पुलिस ने मामले को दबाने की कोशिश की. बाद में विजयनगर जिले के एसपी के हस्तक्षेप के बाद कार्रवाई की गई.

सूत्रों के अनुसार महिला अपने बच्चों के साथ उचंगी दुर्गा मंदिर में दर्शन कर बस से घर लौट रही थी. इस दौरान चन्नपुरा गांव के पास बस चालक, कंडक्टर व हेल्पर ने उसके साथ दुष्कर्म किया. बच्चों के मुंह कपड़े से ढके हुए थे और उनके हाथ बंधे हुए थे. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, महिला 31 मार्च को अपने दो बच्चों के साथ उचांगी दुर्गा मंदिर गई थी.

शाम को उन्होंने मंदिर से दावणगेरे के लिए आखिरी बस पकड़ी. बस में सात या आठ यात्री थे. जब सभी यात्री उतर गए तो आरोपी ने महिला के साथ बलात्कार किया.

सूत्रों के अनुसार, चालक बस को चन्नपुरा के पास सुनसान जगह पर ले गया और बच्चों के मुंह में कपड़ा ठूंस कर उनकी पिटाई की. आरोपियों ने बच्चों के हाथ भी बांध दिए और उनके सामने उनकी मां के साथ सामूहिक बलात्कार किया.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *