Mohali Road Accident: भीषण सड़क हादसा! पंजाब यूनिवर्सिटी के 3 छात्रों की मौत, 1 गंभीर रुप से घायल

Mohali Road Accident: मोहाली में एक भयानक सड़क हादसा हुआ है. रविवार रात करीब 11:30 बजे चंडीगढ़ से कुराली की तरफ जा रही एक कार…

Mohali Road Accident: मोहाली में एक भयानक सड़क हादसा हुआ है. रविवार रात करीब 11:30 बजे चंडीगढ़ से कुराली की तरफ जा रही एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई. जिसमें पंजाब विश्वविद्यालय के तीन छात्रों की में मौत हो गई. मृतकों में एक लड़की भी शामिल है, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है. जिसे इलाज के लिए चंडीगढ़ के पीजीआई में दाखिल कराया गया है. जानकारी के अनुसार किसी अज्ञात वाहन ने कार को टक्कर मार दी.

घटना में मृतकों की पहचान पंजाब यूनिवर्सिटी के फोरेंसिक साइंस के छात्र शुभम, रुबीना और ह्यूमन जिनोम विभाग के पूर्व छात्र सौरभ पांडे के रूप में हुई है। घायल युवक की पहचान मानवेंद्र फोरेंसिक साइंस के छात्र के रूप में हुई है.

इस हादसे में कार भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है. दुर्घटना में कार के टायर उड़ गए. पुलिस पता लग रही है की घटना के समय यह कार किसी दूसरे वाहन से टकराई थी या सिर्फ डिवाइडर से टकराने के कारण इतना बड़ा हादसा हुआ है.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *