Jammu-Kashmir Encounter: जम्मू एवं कश्मीर के कठुआ जिले में गुरुवार को आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया. यहां पिछले चार दिनों से व्यापक आतंकवाद विरोधी अभियान चल रहा है.(Encounter in Jammu and Kashmir’s Kathua, one soldier injured)
रिपोर्ट्स के मुताबिक, आतंकवादी उसी समूह का हिस्सा हैं जो रविवार शाम को हीरानगर सेक्टर में आधे घंटे से अधिक समय तक चली मुठभेड़ के बाद भाग गए थे. पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) ने पाकिस्तान सीमा के पास सान्याल गांव में एक नर्सरी में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद अभियान शुरू किया.
आतंकवादियों की तलाश में तलाशी अभियान जारी है. तकनीकी और निगरानी उपकरणों से लैस सेना, एनएसजी, बीएसएफ, पुलिस, विशेष अभियान समूह और सीआरपीएफ के जवान इस अभियान में लगे हुए हैं और मदद के लिए हेलीकॉप्टर, यूएवी, ड्रोन, बुलेटप्रूफ वाहन और खोजी कुत्तों का इस्तेमाल किया जा रहा है.
अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने विशेष रूप से बिलावर जंगल की ओर जाने वाले मार्गों पर तलाशी अभियान तेज कर दिया है और वे आतंकवादियों का पता लगाने में सफल रहे हैं.
सोमवार को तलाशी दलों ने हीरानगर में मुठभेड़ स्थल के पास एम4 कार्बाइन की चार मैगजीन, दो ग्रेनेड, एक बुलेटप्रूफ जैकेट, स्लीपिंग बैग, ‘ट्रैकसूट’, खाने-पीने के कई पैकेट और ‘आईईडी’ बनाने की सामग्री से भरे अलग-अलग पॉलीथीन बैग बरामद किए.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



