Salman Khan News in Hindi: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को बुधवार को इस वर्ष अक्टूबर में होने वाले इंडियन सुपरक्रॉस रेसिंग लीग (ISRL) के दूसरे सीजन के लिए आधिकारिक ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया. (Salman Khan becomes brand ambassador of Indian Supercross Racing League news in hindi)
पिछले साल अपने पहले सत्र में भारत में मोटरस्पोर्ट्स परिदृश्य को बदलने का दावा करने वाली लीग ने यहां जारी एक विज्ञप्ति में कहा कि बॉलीवुड सुपरस्टार की बड़ी छवि और अपार लोकप्रियता लीग के लिए बड़ा बदलाव लाएगी. यह साझेदारी आईएसआरएल जैसे मुख्यधारा के मनोरंजक खेलों को एक नए युग में ले जाएगी.
लीग में शामिल होने के बारे में बात करते हुए सलमान ने कहा, “मैं उस चीज (मोटरसाइकिल और मोटरस्पोर्ट्स) का हिस्सा बनकर बहुत उत्साहित हूं, जिसके प्रति मैं बहुत जुनूनी हूं। आईएसआरएल एक दीर्घकालिक योजना वाली सचमुच क्रांतिकारी पहल है.
इस लीग में मनोरंजन का अपार महत्व है और इसमें जुनून और कौशल से भरपूर नायक पैदा करने की क्षमता है जो अगली पीढ़ी को प्रेरित करेंगे. हम ‘सुपरक्रॉस’ को भारत में एक घरेलू नाम बनाने तथा अपने राइडरों को वैश्विक स्तर पर पहुंचाने के लिए तत्पर हैं.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



